PlayBreaking News

इंदौर के एमआईजी इलाके में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला,CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित देव नगर में मामूली विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी फरार बताया जा रहा है।
Follow on Google News
मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला,CCTV में कैद हुई वारदात

इंदौर - एमआईजी थाना क्षेत्र के देव नगर इलाके में मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। यहां एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान अमित बौरासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी छोटी बात को लेकर आरोपी और अमित के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया और अमित पर लगातार वार करना शुरू कर दिया।

यह भी देखें: इंदौर में देर रात एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से कूदकर छात्र ने दी जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। हमले के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। आरोपी ने बीच सड़क पर ही युवक पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल अमित को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक युवक को शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

यह भी देखें: सिवनी: पेंच पार्क में अजगर का हमला, चीतल शावक की मौत का वीडियो वायरल

पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। वायरल वीडियो में आरोपी युवक हाथ में चाकू लेकर अमित पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर एमआईजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घायल युवक और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर मामला कायम कर लिया है।

यह भी देखें: जल का संकट: रहवासियों ने हाइड्रेंट तोड़ा; टैंकर चालकों से विवाद

पुलिस के अनुसार हमले का आरोपी गौत्तम फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी के संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह आपसी कहासुनी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस दोनों पक्षों के पुराने विवाद और अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts