CBI-IPS बनकर 44 दिन तक डिजिटल अरेस्ट,6.80 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर कारोबारी से ठगे 8.50 लाख
हर घंटे वीडियो कॉल पर रहने का फरमान, जेल और परिवार की गिरफ्तारी की धमकी, जमा-पूंजी और सोने के जेवर बेचकर भेजे पैसे,रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में 64 वर्षीय किराना कारोबारी से साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने CBI और IPS अधिकारी बनकर कारोबारी को 6.80 करोड़ रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग में नाम होने का डर दिखाया।
PREM
5 Oct 2026



























