रक्षाबंधन से पहले यात्रियों को लग सकता है झटका, निजी बसों का किराया 20 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी
रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे लाखों बस यात्रियों को अगले सप्ताह बड़ा झटका लग सकता है। राज्य सरकार निजी बसों का किराया करीब 20 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी में है। यदि प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगती है तो प्रति किलोमीटर किराया 1.25 रुपये से बढ़कर 1.50 रुपये हो जाएगा।
Rohit Sharma
1 Aug 2026


























