CG NEWS: बिलासपुर की विशेष NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़े चार आरोपियों को मिली जमानत
कोर्ट बोली लंबी न्यायिक हिरासत और ट्रायल में देरी को देखते हुए मिली राहत,20-20 हजार के मुचलके पर रिहाई एनआईए कोर्ट ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन से कथित संबंध रखने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों की जमानत याचिकाएं स्वीकार कर ली हैं। विशेष न्यायाधीश एनआईए एक्ट सिराजुद्दीन कुरैशी की अदालत ने गिरधर नाग, सुकारू राम कोरसा, संदेव पोड़यामी और शंकर कोरसा को सशर्त जमानत पर रिहा करने का आदेश जारी किया है।
PREM
23 Jun 2026


























