CG NEWS: नदी पार कर नुगुर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, सुदूर वनांचल में चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड स्थित सुदूर वनांचल क्षेत्र नुगुर गांव में प्रशासनिक अधिकारियों के दौरे ने ग्रामीणों में नया विश्वास जगाया है। कलेक्टर विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने नदी पार कर गांव पहुंचकर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आवास, धान खरीदी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगें रखीं।कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा करत
Prem Nirmalkar
10 Jun 2026




























