Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भिलाई में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में मिला इंसानी सिर, पुलिस तलाश रही धड़

सिविक सेंटर की नर्सरी में सफाई के दौरान पाइप में मिला पॉलीथिन में लिपटा संदिग्ध पैकेट; पुलिस ने सिर कब्जे में लेकर शुरू की जांच,छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई स्थित बीएसपी टाउनशिप के सिविक सेंटर में भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर मिला। जाम पाइप की सफाई कर रहे ठेका श्रमिकों को पॉलीथिन में लिपटा संदिग्ध पैकेट मिला था।
भिलाई में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में मिला इंसानी सिर, पुलिस तलाश रही धड़

रायपुर: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई शहर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीएसपी टाउनशिप के सिविक सेंटर स्थित भिलाई निवास होटल के पीछे नर्सरी इलाके में सेप्टिक लाइन की सफाई के दौरान बोरी में बंद एक अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ सिर बरामद हुआ। सिर सड़ी-गली हालत में था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतक की पहचान और उसके धड़ की तलाश की जा रही है।

संबंधित खबर: रायपुर में प्रेमिका को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान राजकुमारी साहू की मौत आरोपी गिरफ्तार

सफाई के लिए पहुंचे थे कर्मचारी, पाइप में दिखा संदिग्ध पैकेट

जानकारी के मुताबिक, इलाके में सेप्टिक लाइन जाम होने की शिकायत के बाद ठेका श्रमिक सफाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान कर्मचारियों को पाइप के भीतर पॉलीथिन में लिपटा एक संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। काफी मशक्कत के बाद पैकेट को बाहर निकाला गया। शुरुआत में कर्मचारियों को इसके भीतर किसी जानवर का सिर होने का संदेह हुआ, लेकिन पैकेट खोलते ही अंदर इंसानी सिर देखकर वे घबरा गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस,सिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग के एडिशनल एसपी शोभराज अग्रवाल समेत भिलाई नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बरामद सिर को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से खुलेगा राज

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति की हत्या के बाद उसका सिर यहां लाकर पाइप में फेंका गया होगा। हालांकि, फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। सिर किसका है, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे सेप्टिक लाइन तक कैसे पहुंचाया गया, इन सभी सवालों का जवाब जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगा।

संबंधित खबर: जादू-टोने का शक...कुल्हाड़ी और कुआं, कपड़े धो रही थी महिला पीछे से किया वार, नागपुर की सनसनीखेज वारदात

मृतक की पहचान और धड़ की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अब मृतक की पहचान करने के साथ उसके धड़ की तलाश में जुटी है। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अलावा अलग-अलग थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सिर को पाइप में किसने, कब और किन परिस्थितियों में फेंका।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts