CG NEWS:बोधघाट डैम के खिलाफ आदिवासियों का महाआंदोलन: 56 गांवों की हुंकार- पहले गोली मारो, फिर डैम बनाओ
47 साल पुरानी बोधघाट परियोजना पर फिर छिड़ा विवाद, हजारों ग्रामीणों ने कहा- जल, जंगल, जमीन और आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं बस्तर की 47 साल पुरानी बोधघाट परियोजना को लेकर राज्य सरकार द्वारा दोबारा सर्वे कराए जाने की खबर के बाद आदिवासी समाज एक बार फिर सड़क पर उतर आया है। हितालकूडूम गांव में आयोजित महाबैठक में हजारों ग्रामीणों ने परियोजना का खुलकर विरोध किया और सरकार को कड़ा संदेश दिया।
PREM
22 Jun 2026


























