बालोद में कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
करहीभदर के पास सुबह हुआ भीषण हादसा, बस से शव निकालने में लगा करीब एक घंटा, घायलों को 108 से जिला अस्पताल पहुंचाया गया,छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शनिवार सुबह कर्मचारियों से भरी बस करहीभदर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत होने की जानकारी सामने आई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस बालोद से धमतरी की ओर जा रही थी और इसमें कंपनी के कर्मचारी सवार थे।
PREM
19 Sep 2026


























