एक अक्टूबर को बालाघाट आएंगे राहुल गांधी, मृत बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 1 अक्टूबर को बालाघाट आएंगे। वे वहां बैहर और बिरसा ब्लॉक के मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। बालाघाट में कथित रूप से कुपोषण और अन्य बीमारियों के कारण 32 बच्चों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी के दौरे को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जानकारी दी।
Naresh Bhagoria
29 Sep 2026
































