छतरपुर में शव वाहन नहीं मिला तो कचरा वाहन से ले गए शव! Video Viral, जांच शुरू
छतरपुर के बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शव को कचरा वाहन से ले जाने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। CMHO डॉ. आरपी गुप्ता ने BMO से लिखित रिपोर्ट मांगी है। शुरुआती जानकारी में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात सामने आई है। जांच के बाद जिम्मेदारी तय की जाएगी।
Shivani Gupta
8 Aug 2026


























