यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर ICC का एक्शन, दोनों पर लगा 25% मैच फीस का जुर्माना
भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच मैदान पर विवाद हो गया था। आउट होने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कहासुनी हुई और सिर भी टकराए। ICC ने अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन पर दोनों पर 25 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है। दोनों को एक-एक डिमेरिट अंक भी मिला और उन्होंने सजा स्वीकार कर ली।
Shivani Gupta
24 Aug 2026

























