अरुणाचल में फिर हिली धरती! बिचोम में 2.9 तीव्रता का भूकंप, फिलहाल कोई नुकसान नहीं
अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसकी तीव्रता 2.9 रही। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले इस इलाके में झटकों के बाद लोगों के बीच हल्की चिंता जरूर देखी गई।
Aditi Rawat
8 Sep 2026


























