खतरे में नौनिहाल-दमोह के अर्थखेड़ा का प्राइमरी स्कूल भवन जर्जर, नई बिल्डिंग की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण
दमोह के अर्थखेड़ा गांव में शासकीय नवीन प्राथमिक शाला का भवन करीब आठ वर्षों से जर्जर है। 43 विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और नवीन भवन निर्माण की मांग की। फिलहाल बच्चों की कक्षाएं यज्ञशाला में संचालित हो रही हैं, जबकि मध्याह्न भोजन आंगनबाड़ी केंद्र में कराया जा रहा है।
Dheeraj Jonsan
18 Aug 2026
































