Pawan Hans Helicopter :अंडमान में पवन हंस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, उड़ान के कुछ देर बाद आई खराबी, सभी सुरक्षित
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में पवन हंस का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के बाद समुद्र में उतारा गया। हेलिकॉप्टर पोर्ट ब्लेयर से मायाबंदर जा रहा था। पायलट की सूझबूझ से 2 क्रू मेंबर और 5 यात्रियों समेत सभी 7 लोग सुरक्षित रहे। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
Shivani Gupta
24 Feb 2026

























