अंबिकापुर गणेश विसर्जन में मचा बवाल, प्रशिक्षु DSP से मारपीट,6 आरोपी गिरफ्तार
साइड देने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, जुलूस के बीच DSP पर हमला,अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद के बाद प्रशिक्षु DSP निशांत कुर्रे के साथ मारपीट और उनकी निजी कार में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार को साइड देने को लेकर कुछ युवकों से विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला बढ़ गया।
PREM
25 Sep 2026



























