गणेश विसर्जन से पहले एक्शन में प्रशासन, पंडालों का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश
गगणेश विसर्जन से पहले खिलचीपुर में प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। कलेक्टर-SP के निर्देश पर एडिशनल एसपी केएल बंजारे ने गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। बिजली, भीड़, ट्रैफिक, आग से बचाव और विसर्जन जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। समितियों को जरूरी निर्देश देने के साथ नागरिकों से शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
Ramesh Dangi
20 Sep 2026


























