पैरामेडिकल टेक्निशियंस के लिए हिंदी में किताबें लॉन्च, हिंदी बेल्ट के राज्यों में लाखों स्टूडेंट्स-टेक्निशियंस को मिलेगा लाभ
पैरामेडिकल स्टूडेंट्स और टेक्निशियंस के लिए सीबीएस पब्लिशर्स की तीन उपयोगी किताबें अब हिंदी में उपलब्ध हैं। प्रो. डॉ. अभय कुमार चौधरी ने ऑपरेशन थिएटर, रेडियोलॉजी और डायलिसिस से जुड़ी ये किताबें ढाई साल की मेहनत से तैयार की हैं। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 13 सितंबर को भोपाल में इनका विमोचन किया।
Naresh Bhagoria
20 Sep 2026


























