21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 845 ट्रेन सेवाओं में बड़ा बदलाव, 338 ट्रेनें रहेंगी रद्द; सफर से पहले जरूर जांचें स्टेटस
मोकामा के पास नए डबल लाइन गंगा रेल पुल को नेटवर्क से जोड़ने के लिए 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक रेलवे ने बड़े बदलाव किए हैं। इस दौरान 845 ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी। 338 ट्रेनें रद्द, 384 डायवर्ट, 56 शॉर्ट-टर्मिनेट और 67 शॉर्ट-ओरिजिनेट होंगी। यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें।
Sona Rajput
5 Aug 2026


























