हाईकोर्ट की मंजूरी के बाद भोपाल में बुलडोजर एक्शन! ऐशबाग के 600 क्वार्टरों पर चली मशीनें, 1000 पुलिसकर्मी तैनात
भोपाल के ऐशबाग में पुराने और जर्जर सरकारी क्वार्टरों को गिराने का काम शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 7 बजे प्रशासन की टीम भारी मशीनों के साथ पहुंची। कार्रवाई के लिए 1,000 पुलिसकर्मी और 1,000 नगर निगम कर्मचारियों को लगाया गया है। बताया जा रहा है कि करीब 90 फीसदी मकान पहले ही खाली कराए जा चुके हैं।
Aditi Rawat
23 Nov 2026































