बीजापुर में नक्सलियों के 3 डंप ध्वस्त, 136 BGL सेल जब्त,1400 फीट कार्डेक्स वायर बरामद
जंगलों में छिपाकर रखा था विस्फोटकों का जखीरा, DRG-CRPF और कोबरा जवानों ने डॉग स्क्वाड की मदद से खोज निकाले तीनों डंप।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पामेड़ और गंगालूर के जंगलों से माओवादियों के तीन डंप बरामद किए। कार्रवाई में 136 BGL सेल, 1400 फीट कार्डेक्स वायर और अन्य सामग्री जब्त हुई। अभियान में DRG, CRPF, कोबरा बटालियन और डॉग स्क्वाड की टीमें शामिल रहीं।
PREM
13 Nov 2026

























