छिंदवाड़ा में जल संकट को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिकारियों को दिए निर्देश, माचागोरा का पानी जल्द लाने पर जोर
छिंदवाड़ा में कम बारिश के कारण बढ़ते जल संकट को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने माचागोरा डेम का पानी चंदनगांव वाटर फिल्टर प्लांट तक जल्द पहुंचाने, कन्हरगांव डेम को अन्य स्रोतों से भरने और बंद ट्यूबवेल व कुओं को पेयजल आपूर्ति के लिए शुरू करने के निर्देश दिए।
Shyam Sahu
23 Aug 2026


























