स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में ब्लास्ट :40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुआ धमाका

स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना स्की रिसॉर्ट में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान धमाके में 40 से अधिक लोग मारे गए और 100 से ज्यादा घायल। पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। इलाके को नो-फ्लाई जोन घोषित किया गया और जांच जारी है।
Follow on Google News
40 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल; न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हुआ धमाका
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बर्न। स्विट्जरलैंड के क्रांस-मोंटाना शहर के प्रसिद्ध अल्पाइन स्की रिसॉर्ट में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ। रिसॉर्ट के कॉन्स्टेलेशन बार में धमाका हुआ, जिससे कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्विट्जरलैंड पुलिस और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं।

    घायलों में से कई की हालत गंभीर

    स्थानीय समय के अनुसार विस्फोट रात 1:30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि, मरने वालों में कई अंतरराष्ट्रीय नागरिक भी शामिल हो सकते हैं। इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज कर दिया गया। अस्पताल में घायलों की संख्या बढ़ रही है और कई की हालत गंभीर है।

    Uploaded media

    क्रांस-मोंटाना का महत्व और लोकेशन

    क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के आल्प्स पर्वत क्षेत्र में स्थित एक लग्जरी स्की रिसॉर्ट है। यह बर्न राजधानी से दो घंटे की दूरी पर स्थित है और 15,000 की आबादी वाला यह शहर देश के महंगे इलाकों में गिना जाता है। रिसॉर्ट से मैटरहॉर्न और मोंट ब्लांक जैसी ऊँची चोटियों के शानदार दृश्य दिखाई देते हैं।

    क्रांस-मोंटाना एडवेंचर और स्कीइंग के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह इंटरलाकेन से करीब 100 किलोमीटर दूर है, जहां से लोग पैराग्लाइडिंग, ट्रेकिंग और स्कीइंग के लिए पहुंचते हैं।

    Twitter Post

    विस्फोट की वजह और प्रारंभिक रिपोर्ट

    स्थानीय मीडिया और स्विस न्यूज आउटलेट ब्लिक के मुताबिक, धमाका आतिशबाजी के दौरान हुआ हो सकता है। हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने इलाके को सील कर दिया है और सभी उपलब्ध हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। इटली से भी हेलिकॉप्टर मदद के लिए भेजे गए हैं।

    Uploaded media

    रेस्क्यू ऑपरेशन और नो-फ्लाई जोन

    पुलिस प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने बताया कि क्रांस-मोंटाना शहर को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है। हर 10 मिनट में रेस्क्यू हेलिकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें घायलों को अस्पताल में ले जा रही हैं।

    Uploaded media

    अंतरराष्ट्रीय नागरिकों की मौजूदगी

    घटना के समय रिसॉर्ट में कई देशों के नागरिक मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि, विस्फोट में शामिल लोग विभिन्न देशों से आए थे। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पतालों में झुलसे हुए मरीजों से जगह भर गई है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts