नए साल पर भी पाकिस्तान की नापाक हरकत,पुंछ में ड्रोन से गोला-बारूद गिराया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

नए साल के पहले दिन पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसकर गोला-बारूद और कारतूस गिराए। सुरक्षा बलों ने विस्फोटक जब्त कर इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया। पिछले 24 घंटे में दूसरी ड्रोन घुसपैठ से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।
पुंछ में ड्रोन से गोला-बारूद गिराया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पूरी दुनिया जहां नए साल का जश्न मना रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आया। 1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए गोला-बारूद और कारतूस भेजे। माना जा रहा है कि इसका मकसद भारत में आतंकी वारदात को अंजाम देना था।

    पुंछ में ड्रोन से गिराए गए विस्फोटक

    जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी ड्रोन लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास पुंछ के खाड़ी करमाड़ा इलाके में भारतीय सीमा में घुस आया। ड्रोन के जरिए विस्फोटक और कारतूस से भरे पैकेट गिराए गए, जिन्हें सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया।

    सेना और पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन

    पैकेट मिलने के बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। पूरे इलाके में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही सुरक्षा एजेंसियां ड्रोन के उड़ान ट्रैक की भी जांच कर रही हैं।

    आतंकी नेटवर्क की तलाश में जांच तेज

    सुरक्षा बलों की सतर्कता से विस्फोटक सामग्री को समय रहते कब्जे में ले लिया गया। अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसके पीछे कौन-से आतंकी नेटवर्क सक्रिय हैं और ड्रोन कहां से ऑपरेट किया गया।

    24 घंटे में दूसरी ड्रोन घुसपैठ

    यह पहली घटना नहीं है। पिछले 24 घंटों के भीतर दूसरी बार सीमा के पास ड्रोन देखा गया है। इससे पहले सांबा के फूलपुर इलाके में भी संदिग्ध ड्रोन नजर आया था, जो कुछ देर बाद वापस लौट गया। उस दौरान भी सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।

    सुरक्षा और कड़ी

    ड्रोन गतिविधियों को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने सुरक्षा और कड़ी कर दी है। हाल के दिनों में कुछ इलाकों में वीपीएन के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts