Donald Trump Warned:ईरान ने परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया तो एक और हमले के लिए तैयार रहे 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने परमाणु या बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम दोबारा शुरू किया तो अमेरिका एक और सैन्य हमला कर सकता है। साथ ही, हमास को भी हथियार डालने का अल्टीमेटम दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
Follow on Google News
ईरान ने परमाणु कार्यक्रम बंद नहीं किया तो एक और हमले के लिए तैयार रहे 

प्लोरिडा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और हमास दोनों के प्रति सख्ती दिखाते हुए कहा है कि अगर ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइल या परमाणु हथियार कार्यक्रम दोबारा शुरू किया, तो अमेरिका एक और सैन्य हमला करने से पीछे नहीं हटेगा। डोनाल्ड ट्रंप ने यह बात इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में हुई बैठक के बाद कही। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हें ऐसी रिपोर्ट्स मिल रही हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि जून में हुए बड़े अमेरिकी हमले के बाद भी ईरान अलग-अलग ठिकानों पर हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका अच्छी तरह जानता है कि ईरान कहां जा रहा है और क्या कर रहा है। 

हमास शांति प्रक्रिया में बड़ी बाधा

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वे उम्मीद करते हैं कि ईरान ऐसी गतिविधियां न करे, क्योंकि अमेरिका किसी भी हाल में अपने अत्याधुनिक बी-2 बमवर्षक विमानों का इस्तेमाल करने से नहीं हिचकेगा। बैठक में गाजा संघर्ष और युद्धविराम को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा वह गाजा युद्धविराम के दूसरे चरण की ओर बढ़ना चाहते हैं, जिसमें वहां अंतरराष्ट्रीय शांति सेना की तैनाती शामिल है। हालांकि, उन्होंने इस प्रक्रिया में देरी के लिए सीधे तौर पर हमास को जिम्मेदार ठहराया। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमास ने अब तक हथियार डालने से इनकार किया है, जिससे शांति प्रक्रिया में रुकावट आ रही है। 

हथियार नहीं डाले तो चुकानी पड़ेगी कीमत

हमास को चेतावनी देते हुए ट्रंप ने सख्त लहजे में कहा अगर संगठन को तुरंत जिद छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा हमास ने हथियार नहीं डाले, तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। इजरायल पहले ही संकेत दे चुका है कि यदि बातचीत के जरिए निरस्त्रीकरण नहीं हुआ, तो वह दोबारा सैन्य कार्रवाई कर सकता है। इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भी कहा कि वह ईरान की गतिविधियों को लेकर लगातार डोनाल्ड ट्रंप के संपर्क में रहेंगे। उन्होंने कहा हाल के संघर्षों के बाद इजरायल के दुश्मन फिर सैन्य ताकत बढ़ाने की कोशिश कर सकते हैं। इसे लेकर इजरायल सतर्क है।

Aniruddh Singh
By Aniruddh Singh

अनिरुद्ध प्रताप सिंह। नवंबर 2024 से पीपुल्स समाचार में मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत। दैनिक जाग...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts