स्वच्छता ही सेवा अभियान : PM मोदी ने किया श्रमदान, रेसलर अंकित बैयनपुरिया के साथ की सफाई

नई दिल्ली। देशभर में महात्मा गांधी की 154वीं जयंती से पहले आज रविवार (1 अक्टूबर) को स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान किया जा रहा है। इसी क्रम में पीएम मोदी ने भी श्रमदान किया। उन्होंने हरियाणा के सोनीपत में रेसलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनिल बैयनपुरिया के साथ मिलकर सफाई अभियान में अपनी सहभागिता निभाई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर अंकित बैयनपुरिया के साथ बातचीत करते हुए 4 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी ऐसा ही किया! स्वच्छता के अलावा हमने फिटनेस और सभी को सुखी रहने पर भी चर्चा की। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है।" देखें वीडियो...
इससे पहले पीएम मोदी ने मन की बात के 105वें एपिसोड के दौरान भी अपने गली, मोहल्ला, पार्क, नदी, तालाब, झील या फिर किसी सार्वजनिक जगह पर स्वच्छता अभियान से जुड़ने की अपील की थी। यह पहल स्वच्छता पखवाड़ा-स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की एक कड़ी है। इस अभियान के लिए देशभर में 6.4 लाख जगहों को चुना गया था।
पीएम ने स्वच्छ और स्वस्थ भारत का दिया संदेश
वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने पहले अनिल के साथ झाड़ू लगाई और उसके बाद कूड़ा भी उठाया। इसमें उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ भारत का संदेश भी दिया। पीएम ने अनिल के साथ फिटनेस, स्वच्छता, जी20, सोशल मीडिया, स्पोर्ट्स समेत कई मुद्दों पर बातचीत की। सितंबर के मन की बात कार्यक्रम में PM मोदी ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे के लिए लोगों से स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील की थी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी ऐसा ही किया! स्वच्छता के अलावा हमने फिटनेस और सभी को सुखी रहने पर भी चर्चा की। यह सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है।" देखें वीडियो...
पीएम मोदी ने की थी अपील
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि “1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे हम सभी को एक महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान के लिए एक साथ आगे आना है। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और इसका हर प्रयास मायने रखता है। स्वच्छ भविष्य की शुरुआत के लिए इस अभियान का हिस्सा जरूर बनें।” पीएम ने इस अभियान के लिए 'एक तारीख, एक घंटा, एक साथ' का नारा भी दिया था।