PlayBreaking News

CJP प्रदर्शन के बीच बंद मेट्रो स्टेशन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त...CJI बोले- लंच तक नहीं खुला स्टेशन तो खुद देंगे दखल...

विकास सिंह की दलील पर CJI ने कहा कि उन्होंने सुबह ही सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को मेट्रो अधिकारियों से बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अगर लंच तक कोई समाधान निकल आता है तो ठीक है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले में दखल देगा।
Follow on Google News
CJI बोले- लंच तक नहीं खुला स्टेशन तो खुद देंगे दखल...
दिल्ली में मेट्रो बंद पर सुप्रीम कोर्ट में नाराजगी

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन के कारण बंद किए गए दिल्ली मेट्रो स्टेशनों का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की ओर से यह मुद्दा उठाए जाने पर चीफ जस्टिस (CJI) ने साफ कहा कि अगर दोपहर तक सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन नहीं खोला गया, तो अदालत खुद इस मामले में हस्तक्षेप करेगी। CJI ने भरोसा दिलाया कि इस संबंध में मेट्रो अधिकारियों से पहले ही बातचीत की जा चुकी है और समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

SCBA ने कोर्ट में उठाया वकीलों की परेशानी का मुद्दा

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों, मुकदमे लड़ने वाले पक्षकारों और सुप्रीम कोर्ट के कर्मचारियों को भारी दिक्कत हो रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन लोगों के पास सुप्रीम कोर्ट का वैध एंट्री पास या प्रॉक्सिमिटी कार्ड है, उन्हें सुरक्षा जांच के बाद सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाए। बाकी यात्रियों को अन्य स्टेशनों का उपयोग करने के लिए कहा जा सकता है।

Featured News

जरूरत पड़ी तो कोर्ट करेगा हस्तक्षेप : CJI

विकास सिंह की दलील पर CJI ने कहा कि उन्होंने सुबह ही सुप्रीम कोर्ट प्रशासन को मेट्रो अधिकारियों से बातचीत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, अगर लंच तक कोई समाधान निकल आता है तो ठीक है, लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट खुद इस मामले में दखल देगा।

CJI ने यह भी बताया कि अदालत की ओर से सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जिसमें कहा गया है कि केवल वकीलों की अनुपस्थिति के आधार पर किसी भी पक्ष के खिलाफ प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाएगा, ताकि मेट्रो बंद होने से प्रभावित लोगों को नुकसान न उठाना पड़े।

16 मेट्रो स्टेशन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुप्रीम कोर्ट स्टेशन समेत राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। इन स्टेशनों पर बुधवार से ही यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। गुरुवार सुबह 7:30 बजे से भी यही व्यवस्था जारी रही, जिससे हजारों दैनिक यात्रियों, वकीलों, कोर्ट स्टाफ और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 'पूरी दिल्ली बंद कर देंगे…' DMRC ने अगले आदेश तक बंद किए 16 मेट्रो स्टेशन, अभिजीत दीपके ने सरकार को घेरा

क्यों बंद हुई दिल्ली मेट्रो?

दिल्ली पुलिस और DMRC का कहना है कि जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया है कि न्यायिक कामकाज प्रभावित नहीं होना चाहिए और अधिकृत लोगों के लिए सुरक्षित व्यवस्था बनाई जा सकती है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि दोपहर तक मेट्रो स्टेशन खोला जाता है या नहीं। यदि ऐसा नहीं होता, तो सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सीधे हस्तक्षेप कर सकता है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts