PlayBreaking News

Summer Skin Care:धूप से स्किन को बचाने के लिए खाएं ये चीजें, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

गर्मियों की तेज धूप सिर्फ स्किन को टैन नहीं करती, बल्कि धीरे-धीरे उसे डैमेज भी करने लगती है। इसलिए लोग महंगे सनस्क्रीन, फेस जेल और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन स्किन केयर के कुछ सस्ते और घरेलू उपाय भी हैं।
Follow on Google News
धूप से स्किन को बचाने के लिए खाएं ये चीजें, जानिए इस्तेमाल करने का सही तरीका

Summer Skin Care: आज कल की ट्रेंड भरी दुनिया में लोग अपनी स्किन का बहुत ज्यादा ख्याल रखतें है, खास कर गर्मियों की तेज धूप में कई लोग अपनी स्किन के लिए महंगे प्रोडक्टस् यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ फल और हेल्दी चीजें ऐसी भी हैं, जो आपकी स्किन को अंदर से सूरज की हानिकारक UV किरणों से बचाने में मदद करती हैं। 

सिर्फ क्रीम नहीं, खानपान भी है जरूरी

हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अच्छी स्किन सिर्फ बाहर से नहीं, अंदर से भी बनती है। अगर सुबह सही चीजें खाई जाएं, तो स्किन धूप से होने वाले नुकसान से बेहतर तरीके से लड़ पाती है। एक रिसर्च के मुताबिक हमारी स्किन का भी अपना एक स्किन क्लॉक होता है, जो दिन में सूरज की किरणों से बचाने और स्किन रिपेयर करने का काम करता है। इसलिए सही समय पर सही चीजें खाना बहुत फायदेमंद माना जाता है।

ये भी पढ़ें: RRB Section Controller CBAT Exam Date 2026 : रेलवे में नौकरी का मौका! 6 जून को परीक्षा, 368 पदों पर होगी भर्ती; जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

स्किन की नेचुरल बॉडीगार्ड

ब्लूबेरी:  ब्लूबेरी गर्मियों में स्किन के लिए सुपरफूड मानी जाती है। इसमें भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं।

फायदे :

  • स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाती है
  • फ्री रेडिकल्स से बचाव करती है
  • विटामिन-C से भरपूर होती है
  • तरबूज : गर्मी में स्किन का बेस्ट फ्रेंड

तरबूज सिर्फ शरीर को ठंडा नहीं रखता, बल्कि स्किन की भी सुरक्षा करता है। इसमें लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो UVB किरणों के असर को कम करने में मदद करता है।

फायदे:

  • स्किन को हाइड्रेट रखता है
  • धूप से होने वाले डैमेज को कम करता है
  • चेहरे पर फ्रेशनेस लाता है

ये चीजें भी हैं स्किन के लिए सुपर फायदेमंद
कुछ और हेल्दी चीजें भी आपकी स्किन को अंदर से मजबूत बनाती हैं:

  • ग्रीन टी
  • गाजर
  • पालक
  • अखरोट 
  • चिया सीड्स
  • फ्लैक्स सीड्स

इनमें मौजूद ओमेगा-3, बीटा कैरोटीन और पॉलीफेनॉल्स स्किन को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

सुबह क्या खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद ?

एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के समय इन चीजों को खाना ज्यादा असरदार हो सकता है। आप इन्हें स्मूदी, सलाद, जूस के फॉर्म में ले सकते हैं।  इससे स्किन को अंदर से पोषण मिलता है और ग्लो भी बढ़ता है। हालांकि, ये चीजें स्किन को हेल्दी रखने में मदद जरूर करती हैं, लेकिन धूप में निकलते समय सिर्फ इन्हीं पर निर्भर रहना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: धार भोजशाला मामले में नया दावा: “परिसर के नीचे दबी है हनुमान प्रतिमा”

स्किन को सुरक्षित रखने के लिए ये करें

  • सनस्क्रीन लगाएं
  • खूब पानी पिएं

सही स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें

तभी आपकी स्किन गर्मियों में भी हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग बनी रहेगी। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts