Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल

महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित गुरुद्वारा माता साहिब कौर में शिरोमणि अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर निहंग ने कृपाण से हमला किया। बादल के हाथ में चोट आई, जबकि उनका एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुआ।
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल
गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला

महाराष्ट्र के नांदेड़ में शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला किया गया। घटना गुरुद्वारा माता साहिब कौर में उस समय हुई, जब बादल परिवार के साथ माथा टेकने पहुंचे थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एक निहंग ने कृपाण से उन पर हमला किया। हमले में बादल के हाथ में चोट आई है जबकि उनकी सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

गुरुद्वारा परिसर में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार सुखबीर सिंह बादल गुरुद्वारा माता साहिब कौर में धार्मिक कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बहसबाजी के बाद एक निहंग ने उन पर कृपाण से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हमले में सुखबीर बादल के हाथ में चोट लगी। उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मी ने भी हमलावर को रोकने की कोशिश की जिसमें वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद सुखबीर सिंह बादल को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: ‘यहां कोई नौटंकी नहीं चलेगी’... पार्क में बैठक करने पहुंचे अभिजीत दीपके का विरोध, लोगों ने जाने को कहा?

सुरक्षाकर्मियों ने संभाली स्थिति

हमले के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने स्थिति को संभाला। बादल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना के बाद गुरुद्वारा परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ाई गई है। हमले के पीछे की वजह और घटना की पूरी परिस्थितियों को लेकर जांच की जा रही है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में बहसबाजी के बाद हमले की बात सामने आई है।

इससे पहले 2024 में स्वर्ण मंदिर में हुआ था हमला

सुखबीर सिंह बादल पर इससे पहले भी जानलेवा हमला करने की कोशिश हो चुकी है। 4 दिसंबर 2024 को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के बाहर एक व्यक्ति ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की थी। उस समय बादल धार्मिक सेवा के तहत गेट पर बैठे थे। हमलावर ने गोली चलाई, लेकिन वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी की सतर्कता के कारण गोली बादल को नहीं लगी और दीवार में जा लगी। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल हमलावर को काबू कर लिया था।

ये भी पढ़ें: हंगामे से लेकर बड़े बिलों तक… आज खत्म होगा संसद का मानसून सत्र, जानें क्या रहा खास

हमलावर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

हमले के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी हमलावर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर हमले के पीछे की वजह और उसकी मंशा का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा भी और कड़ी कर दी गई है।

Dr. Sumit Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts