सुहाना खान ने एक्टिंग के साथ किया ‘सिंगिंग’ डेब्यू, बेटी की फिल्म में कैमियो करेंगे ‘किंग खान’

एंटरटेनमेंट डेस्क। 'द आर्चीज' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। किंग खान के फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, इस फिल्म से कई स्टार किड्स बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से लेकर, किंग खान की बेटी सुहाना खान, जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर, वेदांग रैना, मिहिर आहूजा, युवराज मेंडा और अदिति 'डॉट' सहगल शामिल हैं। वहीं द आर्चीज से सुहाना खान एक्टिंग के साथ ही सिंगिंग डेब्यू भी करने जा रही है। उन्होंने फिल्म के एक गाने में अपनी आवाज दी है।
सुहाना ने की ये रिक्वेस्ट
'द आर्चीज’ में वेरोनिका का किरदार निभा रहीं सुहाना खान ने इंस्टाग्राम पर इस गाने का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। सुहाना ने बताया की ‘द आर्चीज’ के नए गाने ‘जब तुम ना थीं’ को अपनी आवाज दी है। उन्होंने लोगों से गाना सुनने की रिक्वेस्ट की। सुहाना ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मैंने अपना पहला गाना गाया। मेरे साथ इतना धैर्य रखने के लिए जोया अख्तर और शंकर महादेवन को धन्यवाद। कृपया प्यार के साथ सुनें। उनकी इस पोस्ट पर अनन्या पांडे, खुशी कपूर और नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट किए हैं।
बेटी की फिल्म द आर्चीज में कैमियो करेंगे किंग खान
शाहरुख खान फिल्म ‘द आर्चीज’ में एक कैमियो का रोल अदा करने वाले हैं। शाहरुख इस प्रोजेक्ट से जुड़े हैं। यह किंग खान के लिए बेहद खास है। क्योंकि, इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। वे इस फिल्म में कैमियो या नेरेटर के रूप में शामिल हो सकते हैं।





















