Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

30 गेंदों में शतक... अभिषेक शर्मा ने मचा दिया तहलका, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक ने 34 गेंदों में 108 रन बनाए। भारत ने पावरप्ले में बिना विकेट गंवाए 100 रन बनाकर नया रिकॉर्ड भी बनाया।
30 गेंदों में शतक... अभिषेक शर्मा ने मचा दिया तहलका, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
Abhishek Sharma

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि कई रिकॉर्ड टूट गए। अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और इसके साथ ही भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। शतक पूरा करने तक अभिषेक ने 9 चौके और 10 छक्के लगाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने 35 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल शतक लगाया था।

फुल मेंबर टीम के लिए सबसे तेज शतक

ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम है। उन्होंने 2024 में साइप्रस के खिलाफ सिर्फ 27 गेंदों में शतक लगाया था। इस सूची में तुर्की के मोहम्मद फहाद मौदूद 29 गेंदों में शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक शर्मा 30 गेंदों में शतक के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

X Post

हालांकि, खास बात यह है कि अभिषेक फुल मेंबर टीम की ओर से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। साहिल चौहान और मोहम्मद फहाद की टीमें ICC की फुल मेंबर टीमों की सूची में शामिल नहीं हैं।

Sports

34 गेंदों में 108 रन, 11 छक्के

शतक पूरा करने के बाद भी अभिषेक नहीं रुके। उन्होंने अपनी पारी में कुल 34 गेंदों पर 9 चौके और 11 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। अभिषेक की बल्लेबाजी इतनी आक्रामक रही कि उनकी पारी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे मैच नहीं, बल्कि किसी मुकाबले के हाइलाइट्स चल रहे हों। उन्होंने मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट लगाए और अफगानिस्तान के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा।

पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर

अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी का असर टीम इंडिया के पावरप्ले पर भी दिखाई दिया। भारत ने शुरुआती 6 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 100 रन बना लिए। यह टी20 इंटरनेशनल के पावरप्ले में भारत का सबसे बड़ा स्कोर बन गया। इसमें अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों में 76 रन, जबकि संजू सैमसन ने 14 गेंदों में 24 रन बनाए। इस तरह मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों ने एक के बाद एक कई रिकॉर्ड अपने नाम किए और अभिषेक शर्मा की पारी मैच का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts