Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में हारा भारत :लेकिन कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नं. 3 पर उतरते हुए रचा नया कीर्तिमान

कीवीयों के खिलाप अंतिम वन-डे में दोनों ही टीमों की तरफ से शतकों की बौछार देखने को मिली। हालांकि आखिर में मैच न्यूजीलैंड के नाम रहा। भारतीय टीम से शतक लगाने वाले विराट कोहली ने सैंचुरी के साथ ही एक नया इतिहास भी रचा है।
लेकिन कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ नं. 3 पर उतरते हुए रचा नया कीर्तिमान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 41 रनों से मात दी है। यह जीत न्यूजीलैंड टीम के लिए खास है क्योंकि टीम ने पहली बार कोई वन-डे सीरीज अपने नाम की है। इसी के साथ ही यह भारत की इंदौर में यह पहली हार है। न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए इस सीरीज में अपना दूसरा शतक जड़ा साथ ही ग्लेन फिलिप्स ने भी शानदार बैटिंग करते हुए 106 रनों की शतकीय पारी खेली। 

    हार के बावजूद 'किंग कोहली' ने रचा इतिहास

    कीवीयों के खिलाप अंतिम वन-डे में दोनों ही टीमों की तरफ से शतकों की बौछार देखने को मिली। हालांकि आखिर में मैच न्यूजीलैंड के नाम रहा। भारतीय टीम से शतक लगाने वाले विराट कोहली ने सैंचुरी के साथ ही एक नया इतिहास भी रचा है। वे एकदिवसीय मैचों मे तीसरे नंबर पर उतरते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बने, साथ ही कीवीयों के खिलाफ सबसे ज्यादा सैंचरी मारने वाले भी बैटर बने हैं।

    296 रनों पर ढेर हुआ भारत

    मेहमान टीम से मिले 338 रनों का लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के 71 रनों के अंदर 4 विकेट गंवा चुकी थी। टीम के लगातार एक के बाद विकटों का पतन गिरता गया। आखिर में टीम 296 पर ही पहुंच सकी जिसमें भारत ने अपने सभी विकेट खो दिए थे। इससे पहले टॉस हारकर बैटिंग के लिए उतरी कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 137 और ग्लेन फिलिप्स ने 106 रनों की शतकीय पारी खेली।

    कोहली के 5 अलग-अलग देशों के खिलाफ विराट 'शतक'

    कल के शतक के साथ ही कोहली के करियर में वन-डे का यह 54वां शतक है, जबकि इंटरनेशनल करियर में उनकी यह 85वीं सैंचुरी थी। जबकि भारत में खेलते हुए उनका 41वां शतक था। इतना ही नहीं इसके अलावा विराट ने अपने नाम एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान दर्ज कर लिया है। वह दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज बन गए हैं, जिनके खाते में पांच अलग-अलग टीमों के खिलाफ सात या उससे अधिक शतक हैं।

    कोहली के शतकवीर 5 देश

    • कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ 10
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ 9
    • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8
    • साउथ अफ्रीका के खिलाफ 7 
    • इंदौर के शतक को मिलाकर न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 7 शतक पूरे कर इस अनोखे रिकॉर्ड को हासिल किया है।
    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    Latest Posts