People's Update
Wednesday, March 11, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 11, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    स्विट्जरलैंड: रेलवे कोच में आग लगने से छह लोगों की मौत
    NCERT किताब विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को डोमेन एक्सपर्ट कमेटी के गठन का आदेश दिया
    सेंसेक्स 1342 अंक गिरकर 76,863 पर बंद, निफ्टी 394 अंक गिरकर 23,866 पर पहुंचा
    लखनऊ में शंकराचार्य ने गोरक्षा शंखनाद किया
    ईरान जंग : लोग पालतू कुत्ते-बिल्ली छोड़कर भाग रहे
    रेपिस्ट आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचा
    लेबनान में इजरायली हमलों में 14 लोगों की मौत, दर्जनों घायल
    एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने शादी के 4 साल बाद लिया तलाक
    मिडिल ईस्ट में अब बैंक और वित्तीय संस्थान हमारे निशाने पर, युद्ध के बीच ईरान का ऐलान
    जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री संग बैठक में मिडिल ईस्ट संघर्ष पर की चर्चा
    'पहली बार नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया', लोकसभा में बोले राहुल गांधी
    स्पीकर के खिलाफ प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव पर दोपहर बाद लोकसभा में चर्चा का जवाब देंगे अमित शाह
    ईरान के नए सुप्रीम लीडर जख्मी! जंग के पहले दिन मुज्तबा खामेनेई के साथ हुआ था हादसा
    हरीश राणा की 'इच्छामृत्यु' को सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी
    बेंगलुरु: बहस के बाद डिलीवरी एजेंट ने किया ग्राहक पर हमला, तोड़ी नाक
    नॉर्थ कोरिया ने एक हफ़्ते में टेस्ट किया दूसरा स्ट्रेटेजिक क्रूज़ मिसाइल
    हवाई सफर हुआ महंगा, AIR India ने बढ़ाया किराया
    आगरा का नौसेना जवान निकला ISI का जासूस! UP ATS की कार्रवाई में लांस नायक आदर्श कुमार गिरफ्तार
    जंग मे अमेरिका के 140 सैनिक घायल, 7 की मौत:इजराइल में कई जगह बमबारी
    राष्ट्रीय
    नई दिल्ली

    BJP को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष :नितिन नबीन आज भरेंगे नामांकन, निर्विरोध जीत तय!

    भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में दोपहर 2 से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार उनका निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। 20 जनवरी को आधिकारिक ऐलान होगा, जबकि अगले दिन शपथ ग्रहण संभव है।
    Publish Date: 19 Jan 2026, 1:41 PM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को जल्द नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। मौजूदा हालात को देखते हुए उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय माना जा रहा है। अगर ऐसा होता है, तो नितिन नबीन बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष और अब तक के सबसे युवा अध्यक्षों में से एक होंगे।

      आज से चुनावी प्रक्रिया शुरू

      बीजेपी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना जारी की थी। इसके तहत आज दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 4 से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 5 से 6 बजे तक नाम वापस लेने का समय होगा।

      अगर केवल एक नामांकन वैध पाया जाता है, तो चुनाव अधिकारी उसी समय नितिन नबीन को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर देंगे। दो या उससे अधिक नामांकन की स्थिति में 20 जनवरी को मतदान होगा। हालांकि, पार्टी सूत्रों का कहना है कि वोटिंग की नौबत नहीं आएगी। इस मौके पर पार्टी के लगभग सभी मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय परिषद सदस्य और वरिष्ठ नेता दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में मौजूद रहेंगे।

      21 को शपथ ग्रहण संभव

      जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की औपचारिक घोषणा 20 जनवरी को की जाएगी। इसके बाद 21 जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा सकता है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी सहित केंद्रीय मंत्री, बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे।

      PM मोदी और अमित शाह बन सकते हैं प्रस्तावक

      जानकारी के अनुसार, नितिन नबीन तीन सेट में नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

      • एक सेट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और जेपी नड्डा प्रस्तावक होंगे।
      • दूसरे सेट में 20 से ज्यादा प्रदेश अध्यक्षों के हस्ताक्षर होंगे।
      • तीसरे सेट में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का समर्थन शामिल होगा।

      यह समर्थन बताता है कि, पार्टी के भीतर नितिन नबीन को लेकर पूरी सहमति बन चुकी है।

      अध्यक्ष बने तो सबसे युवा नेताओं में होंगे शामिल

      45 वर्ष की उम्र में नितिन नबीन का अध्यक्ष बनना बीजेपी के इतिहास में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। इससे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। वहीं कुशाभाऊ ठाकरे 75 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग अध्यक्ष रहे।

      अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर जेपी नड्डा तक बीजेपी के नेतृत्व में कई दिग्गज रहे हैं। नितिन नबीन पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे और उनसे पहले जेपी नड्डा ने 2020 से 2025 तक यह जिम्मेदारी निभाई।

      [featured type="Featured"]

      कौन हैं नितिन नबीन?

      • नितिन नबीन बिहार के कद्दावर और जमीनी नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ। उनके पिता नवीन किशोर सिन्हा वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक रह चुके हैं।
      • नितिन नबीन ने बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार पांच बार 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025 में जीत दर्ज की है। जिससे उनकी मजबूत जनाधार और संगठनात्मक पकड़ का अंदाजा मिलता है।
      • 9 फरवरी 2021 को वे बिहार सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री बने। बाद में 14 दिसंबर 2025 को उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिसके बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।
      • चुनावी हलफनामों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 3.1 करोड़ रुपए है।

      नए अध्यक्ष के सामने 11 बड़े चुनावों की चुनौती

      नितिन नबीन के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के सामने कई अहम और चुनौतीपूर्ण चुनाव होंगे, जिनमें पार्टी की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती की कड़ी परीक्षा होगी। वर्ष 2026 में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम के विधानसभा चुनाव होने हैं, जो क्षेत्रीय राजनीति और राष्ट्रीय संतुलन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। वहीं, 2027 में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर जैसे बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

      इसके अलावा इसी अवधि में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के चुनाव भी प्रस्तावित हैं। इन सभी चुनावों में पार्टी की दिशा, चुनावी रणनीति और गठबंधन नीति तय करना नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।

      पिछले 6 महीनों में निर्विरोध चुने गए प्रदेश अध्यक्ष

      बीजेपी संगठन में हाल के महीनों में निर्विरोध चयन का ट्रेंड दिखा है।

      जुलाई: हेमंत खंडेलवाल – मध्य प्रदेश

      दिसंबर: पंकज चौधरी - उत्तर प्रदेश

      जनवरी: आदित्य साहू - झारखंड

      इसी कड़ी में नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना संगठनात्मक निरंतरता का संकेत माना जा रहा है।

      कैसे होता है BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव?

      बीजेपी के संविधान की धारा-19 के तहत-

      • राष्ट्रीय और राज्य परिषदों के सदस्यों से इलेक्टोरल कॉलेज बनता है।
      • करीब 5,708 सदस्य मतदान के पात्र होते हैं।
      • उम्मीदवार का कम से कम 15 साल का प्राथमिक सदस्य होना जरूरी है।
      • कम से कम 20 सदस्यों का प्रस्ताव और 5 राज्यों से समर्थन अनिवार्य है।
      • अगर एक ही नामांकन होता है, तो मतदान नहीं कराया जाता।

      BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका और ताकत

      • राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का सबसे शक्तिशाली और महत्वपूर्ण संगठनात्मक पद होता है।
      • इस पद पर रहते हुए चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देना और संभावित गठबंधनों पर निर्णय लेना अध्यक्ष की प्रमुख जिम्मेदारी होती है।
      • केंद्र और राज्यों में सरकार तथा पार्टी संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखना भी उनकी भूमिका का अहम हिस्सा है।
      • प्रदेश अध्यक्षों, महासचिवों और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्तियों में अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष ही लेते हैं।
      • पार्टी के विस्तार के लिए नए राजनीतिक सहयोगियों को जोड़ना, संगठन को मजबूत करना और राष्ट्रीय मुद्दों पर पार्टी का स्पष्ट रुख तय करना भी इसी पद की जिम्मेदारी होती है।
      • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अन्य सहयोगी संगठनों के साथ संतुलन और समन्वय बनाए रखना भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की अहम भूमिका मानी जाती है।

      यह भी पढ़ें: बिगड़े बोल : पूर्व विधायक ने अनिरुद्धाचार्य, रामभद्राचार्य के लिए कहा-कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर नंगा करके घुमाएं

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Nitin Nabin BJP

      Nitin Nabin

      bjp national president

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

      जसप्रीत बुमराह वन-डे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करेंगे :टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

      भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा

      Share Market Today:भारी बिकवाली के बाद बाजार बंद, सेंसेक्स 1342 और निफ्टी 395 अंक टूटा

      हंसीका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक, 4 साल बाद टूटा रिश्ता

      Hansika Motwani Divorce :हंसीका मोटवानी और सोहेल कथूरिया का तलाक, 4 साल बाद टूटा रिश्ता

      भोपाल में संगीतकार ने किया सुसाइड, लिखा- 'मैं तुम्हें प्यार करता हूं, लेकिन तुमने मुझे फंसा दिया।'

      Bhopal Crime :भोपाल में संगीतकार ने किया सुसाइड, लिखा- 'मैं तुम्हें प्यार करता हूं, लेकिन तुमने मुझे फंसा दिया।'

      थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आने वाली है रानी मुखर्जी की फिल्म, 27 मार्च को होगी रिलीज!

      Mardaani-3:थिएटर के बाद अब ओटीटी पर आने वाली है रानी मुखर्जी की फिल्म, 27 मार्च को होगी रिलीज!

      बोले- ये सबसे बड़ा दुख

      हरीश राणा के पिता हुए भावुक :बोले- ये सबसे बड़ा दुख

      लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार

      हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि का निधन :लंबे समय से चल रहीं थीं बीमार, बैतूल में होगा अंतिम संस्कार

      जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

      LPG की कालाबाजारी!जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

      कौन हैं नौशद और नाटू जिनको लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

      WRD Contract Case :कौन हैं नौशद और नाटू जिनको लेकर पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा

      दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

      देशभर में एलपीजी की भारी किल्लत;दोगुनी कीमत पर मिल रहा गैस सिलेंडर, छोटे व्यापारियों का कोराबार ठप्प!

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....