PlayBreaking News

कलह :अखिलेश के छोटे भाई ने भाजपा नेत्री पत्नी से किया तलाक का ऐलान, लिखा- स्वार्थी औरत ने पारिवारिक रिश्ते बर्बाद किए

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। बताया जाता है कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान ई-मेल के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई
Follow on Google News
अखिलेश के छोटे भाई ने भाजपा नेत्री पत्नी से किया तलाक का ऐलान, लिखा- स्वार्थी औरत ने पारिवारिक रिश्ते बर्बाद किए
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से अलग होने का ऐलान किया है। सोमवार को प्रतीक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर अपने वैवाहिक रिश्ते के अंत की बात कही। पोस्ट में प्रतीक ने दावा किया कि वह अपर्णा से जल्द ही तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगे।

    Uploaded media

    पत्नी के कारण पारिवारिक संबंध खराब

    उन्होंने आरोप लगाया कि इस रिश्ते के कारण उनके पारिवारिक संबंध प्रभावित हुए हैं और इस समय वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। प्रतीक ने यह भी कहा कि उन्हें अपने हालात में अपर्णा का कोई सहयोग नहीं मिला। गौरतलब है कि अपर्णा यादव वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक और अपर्णा की शादी करीब 14 साल पहले लव-मैरिज के रूप में हुई थी।

    अखिलेश यादव से क्या है रिश्ता?

    प्रतीक, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं और इस तरह वे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अपर्णा यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इस पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम ने एक बार फिर यादव परिवार को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

    2011 में हुई थी शादी

    प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और दोनों की दो बेटियां हैं। उनकी लव स्टोरी की शुरुआत साल 2001 में हुई थी। बताया जाता है कि एक बर्थडे पार्टी के दौरान ई-मेल के जरिए दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे रिश्ते में बदल गई। करीब एक दशक तक चले रिश्ते के बाद दोनों ने विवाह का फैसला किया।

    अपर्णा यादव की शादी इटावा जिले के सैफई में बेहद भव्य तरीके से संपन्न हुई थी। यह एक हाई-प्रोफाइल समारोह था, जिसमें देश-प्रदेश से लाखों मेहमान शामिल हुए थे। शादी में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी तो थी ही, साथ ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस मौके पर पहुंचे थे।

    वहीं हाल ही में, 4 दिसंबर 2025 को प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव का जन्मदिन भी मनाया था, जिसके बाद अचानक रिश्ते में आई दरार ने सबको चौंका दिया है।

    कौन हैं अपर्णा यादव?

    अपर्णा यादव का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक मीडिया कंपनी से जुड़े रहे हैं और सपा सरकार के दौरान सूचना आयुक्त भी रह चुके हैं। उनकी मां अंबी बिष्ट एक अधिकारी हैं। अपर्णा ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के प्रतिष्ठित लोरेटो कॉन्वेंट से पूरी की मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू रहीं अपर्णा यादव ने 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन की थी। 2022 के चुनाव में वह लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट चाहती थीं, हालांकि पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाया था।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts