People's Update
Wednesday, March 4, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Wednesday, March 4, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    फिनलैंड के राष्ट्रपति पहुंचे भारत, PM मोदी बोले- नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे रिश्ते
    केंद्र ने CAA पर कार्रवाई के लिए गठित कीं दो और समितियां
    पहले सेमीफाइनल में आज SA vs NZ की टक्कर, शाम 7 बजे से मैच
    ईरान एयरफोर्स का एक फाइटर जेट गिराने का किया इजरायल ने किया दावा
    इजरायल का दावा तेहरान समेत ईरान के कई शहरों में एक साथ एस्ट्राइक
    साइप्रस के लारनाका एयरपोर्ट का एयरस्पेस बंद किया गया
    तमिलनाडु में कांग्रेस-DKM में सीट शेयरिंग फाइनल, 28 सीट पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
    फ्रांस ने यूएई में तैनात किया राफेल फाइटर जेट
    ईजरायल सेना ने तेहरान पर तबड़तोड़ हमले शुरू किए
    इजराइल ने हिजबुल्ला पर हमले किए तेज, लेबनान के 16 गांव को खाली करने दी चेतावनी
    RCB की चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगी वापसी
    IPL शेड्यूल 2 पार्ट में रिलीज होगा, BCCI 6-7 मार्च को बताएगा
    ओडिशा : 48 साल बाद जगन्नाथ मंदिर के रत्नों की गिनती
    ईरान में एक लड़कियों के स्कूल पर हुए हमले की जांच कराने की मांग-UN मानवाधिकार
    ईरान ने US-इजरायली ठिकानों पर दागी मिसाइलों की 17वीं बौछार
    महाराष्ट्र राज्यसभा के लिए बीजेपी ने जारी 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, तावड़े को दिया टिकट
    ईरान के समय अनुसार खामेनेई को रात दस बजे दफनाया जाएगा
    US ने अपने नॉन-इमरजेंसी स्टाफ को पाकिस्तान कॉन्सुलेट छोड़ने का दिया आदेश
    बगदाद के निकट US बेस के पास धमाका, ड्रोन को मार गिराने का दावा
    संभल में होली पर मस्जिद के सामने से जुलूस की तैयारी, पुलिस ने किया मार्च
    मिडिल ईस्ट में फंसे लोगों के लिए विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंब
    मिडिल ईस्ट पर US-इजरायल का हमला अंतर्राष्ट्रीय कानून के खिलाफ-कनाडा पीएम
    ईरान में गृह युद्ध शुरू करने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप ने कुर्द नेताओं से की बात
    ईरान के हमलों के बाद हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने पर मंथन करेगा अमेरिका
    US-इजरायल हमले में 170 छात्र और टीचर्स मारे गए-ईरान के शिक्षा मंत्री
    पाकिस्तानी सेना ने तोरखम बॉर्डर के पास अफगान तालिबान के कमांडर को मार गिराया
    ईरान को मिला नया सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई बने देश के सर्वोच्च नेता
    अमेरिका ने ईरान में 2000 ठिकानों पर किए हमले, US एडमिलर का दावा
    दक्षिणी लेबनान में IDF की स्ट्राइक, ध्वस्त किए हिज़्बुल्लाह के 60 ठिकाने
    इराकी बलों ने बगदाद एयरपोर्ट के पास मार गिराया ड्रोन
    दुबई में अमेरिकी दूतावास के पास ईरान का ड्रोन अटैक
    आज से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे RSS प्रमुख मोहन भागवत
    अंतर्राष्ट्रीय

    हमारा देश बिकाऊ नहीं...ग्रीनलैंड में ट्रंप के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, US के साथ ट्रेड डील रोकने की तैयारी में EU

    ग्रीनलैंड में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कब्जे के बयान के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर उतरे। नूक में मार्च और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक प्रदर्शन, EU-US ट्रेड डील संकट, यूरोपीय देशों पर टैरिफ, आर्कटिक में सुरक्षा और रणनीतिक महत्व को लेकर तनाव बढ़ा।
    Publish Date: 18 Jan 2026, 1:53 PM (IST)Reading Time: 6 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      नूक। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने के विवादित बयानों के खिलाफ शनिवार को ग्रीनलैंड में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ। राजधानी नूक में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और अमेरिकी दूतावास तक मार्च कर साफ संदेश दिया- ग्रीनलैंड बिक्री के लिए नहीं है।

      इस विरोध प्रदर्शन के दौरान EU-US ट्रेड डील और अमेरिका द्वारा यूरोप के आठ देशों पर लगाए गए टैरिफ ने अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक तनाव को और बढ़ा दिया। ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति, प्राकृतिक संसाधन और अमेरिका की सुरक्षा नीति इस पूरे विवाद के केंद्र में हैं।

      नूक में अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन

      ग्रीनलैंड की राजधानी नूक में शनिवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो पहले कभी नहीं देखा गया। लगभग 20 हजार की आबादी वाले इस शहर में करीब एक-चौथाई लोग प्रदर्शन में शामिल हुए। लोग हाथों में राष्ट्रीय झंडे और विरोधी पोस्टर लेकर डाउनटाउन से अमेरिकी वाणिज्य दूतावास तक मार्च करते दिखे। पुलिस के अनुसार, यह ग्रीनलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा और संगठित विरोध प्रदर्शन है। प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे- ‘ग्रीनलैंड नहीं बिकेगा’, ‘हम अपना भविष्य खुद तय करेंगे’, 'अमेरिका को वापस भेजो'।

      इस विरोध की अगुवाई ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने की। उन्होंने बर्फीली सड़कों पर झंडा लहराते हुए नागरिकों के हौसले को बढ़ाया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट रूप से अमेरिका को चेताया कि, ग्रीनलैंड को अपने भविष्य का फैसला करने का अधिकार है।

      ट्रंप का दावा और अमेरिका की रणनीति

      राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार यह कहते रहे हैं कि, ग्रीनलैंड की रणनीतिक स्थिति और वहां मौजूद प्राकृतिक संसाधन अमेरिका की सुरक्षा के लिए बेहद अहम हैं। उनका तर्क है कि, अगर अमेरिका ने ग्रीनलैंड पर नियंत्रण नहीं किया, तो रूस और चीन वहां अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं।

      ट्रंप ने पोस्ट में कहा कि, अमेरिका पिछले 150 सालों से ग्रीनलैंड को खरीदने का प्रयास कर रहा है और कई राष्ट्रपतियों ने इसे हासिल करने की कोशिश की, लेकिन डेनमार्क ने हमेशा इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि, यदि तय समय तक डील नहीं हुई, तो टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा।

      Your browser does not support the video tag.

      EU-US ट्रेड डील पर संकट

      ट्रंप के रुख के चलते यूरोपीय संघ और अमेरिका के बीच हुए ट्रेड एग्रीमेंट पर संकट गहरा गया। इस डील के तहत-

      • अमेरिका यूरोपीय वस्तुओं पर 15% टैरिफ लगाने के लिए सहमत हुआ था।
      • EU ने अमेरिकी औद्योगिक और कुछ कृषि उत्पादों पर शुल्क खत्म करने का वादा किया था।

      लेकिन ग्रीनलैंड विवाद के बाद यूरोपियन पीपुल्स पार्टी (EPP) के अध्यक्ष मैनफ्रेड वेबर ने कहा कि, ट्रंप की धमकियों के कारण अमेरिका के साथ समझौते को मंजूरी देना संभव नहीं है। यूरोपीय संसद के अन्य समूह भी समझौते को रोकने या फ्रीज करने की मांग कर रहे हैं।

      टैरिफ धमकियां और यूरोपीय प्रतिक्रिया

      ट्रंप ने शनिवार को यूरोप के आठ देशों पर 10% टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ग्रीनलैंड पर अमेरिका के कब्जे के प्रयास का विरोध करने वालों के खिलाफ यह कदम उठाया गया है।

      किन देशों पर लगाया टैरिफ-

      1. डेनमार्क
      2. जर्मनी
      3. नॉर्वे
      4. ब्रिटेन
      5. स्वीडन
      6. नीदरलैंड
      7. फ्रांस
      8. फिनलैंड

      ट्रंप ने चेतावनी दी कि, यदि ग्रीनलैंड पर डील नहीं होती, तो 1 जून से यह टैरिफ बढ़ाकर 25% कर दिया जाएगा।

      Your browser does not support the video tag.

      यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में भेजे सैनिक

      इस विवाद के बीच यूरोपीय देशों ने ग्रीनलैंड में सीमित संख्या में सैनिक भेजने की योजना बनाई है। फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, नॉर्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड और ब्रिटेन ने डेनमार्क के साथ मिलकर निगरानी मिशन की तैनाती शुरू की।

      जर्मन विदेश मंत्रालय के अनुसार, एक टीम सुरक्षा सुनिश्चित करने और डेनमार्क का समर्थन देने के लिए भेजी गई है। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने भी कई अधिकारियों को ग्रीनलैंड में शामिल कर सैन्य अभ्यास कराया।

      EU विदेश नीति प्रमुख काजा कल्लास ने चेतावनी दी कि, इस विवाद से चीन और रूस को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सहयोगी देशों के बीच दरार अमेरिका को राजनीतिक लाभ दे सकती है।

      यह भी पढ़ें: ग्रीनलैंड पर कब्जे की रणनीति! ट्रंप ने 8 यूरोपीय देशों पर लगाया 10% टैरिफ, यूरोपीय नेताओं ने की आलोचना

      ग्रीनलैंड का रणनीतिक महत्व

      ग्रीनलैंड को अमेरिका के लिए केवल भू-राजनीतिक दृष्टि से नहीं, बल्कि आर्थिक और सैन्य दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके प्रमुख कारण हैं-

      भौगोलिक स्थिति: ग्रीनलैंड, उत्तरी अमेरिका और यूरोप के बीच मिड-अटलांटिक क्षेत्र में स्थित है।

      सैन्य महत्व: अमेरिका का थुले एयर बेस यहीं है, जो मिसाइल चेतावनी और रूसी/चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अहम है।

      प्राकृतिक संसाधन: दुर्लभ खनिज जैसे नियोडायनियम, प्रासियोडायमियम, डिस्प्रोसियम, टर्बियम और यूरेनियम यहां मौजूद हैं।

      ताजा पानी का भंडार: दुनिया का लगभग 10% ताजा पानी यहीं स्थित है।

      नई समुद्री व्यापारिक राहें: ग्लोबल वार्मिंग से आर्कटिक की बर्फ पिघल रही है, जिससे नए शिपिंग रूट्स खुल रहे हैं।

      इस वजह से अमेरिका चाहता है कि वह ग्रीनलैंड में प्रभाव बनाए रखे और चीन-रूस की बढ़ती दखलअंदाजी को रोके।

      कानूनी और राजनीतिक बाधाएं

      ग्रीनलैंड फिलहाल डेनमार्क का स्वायत्त क्षेत्र है और NATO का सदस्य भी है। NATO के नियमों के अनुसार, एक सदस्य देश किसी अन्य सदस्य देश पर कब्जा नहीं कर सकता। ग्रीनलैंड की जनता को स्वायत्तता का अधिकार है और भविष्य में जनमत संग्रह (रेफरेंडम) के माध्यम से स्वतंत्र होने का विकल्प भी है, लेकिन इसके लिए डेनिश संसद की मंजूरी जरूरी है।

      अमेरिका और डेनमार्क के बीच राजनयिक तनाव

      ट्रंप के बयानों ने अमेरिका और डेनमार्क के बीच राजनयिक तनाव बढ़ा दिया है। डेनमार्क और यूरोपीय देश ग्रीनलैंड की संप्रभुता और सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दे रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्रंप के रुख को अस्वीकार्य बताया।

      यह भी पढ़ें: ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर नई धमकी : कहा- जो देश साथ नहीं देगा उस पर लगाएंगे टैरिफ, NATO से भी कर रहे बातचीत

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Greenland Controversy

      Greenland

      Donald Trump

      US Europe Trade

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      BSE को SEBI की मंजूरी:Sensex Next 30 पर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट होंगे लॉन्च

      सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      हाई अलर्ट पर सेना :सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, सुरक्षा बलों ने की नाकाम

      18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 6 विकेट पर 150 रन, स्टब्स 29 रन पर आउट

      SA vs NZ LIVE Cricket Score :18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका 6 विकेट पर 150 रन, स्टब्स 29 रन पर आउट

      मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      भोपाल में युवक ने की आत्महत्या:मां की मौत के बाद से था डिप्रेशन में, पिपलानी स्थित घर में फांसी लगाकर दी जान

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा– यह त्योहार अच्छाई की बुराई पर जीत

      इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      IPL की तारीखें 2 पार्ट्स में आएगी :इलेक्शन के कारण फैसला, बेंगलुरु में खेला जाएगा ओपनिंग मैच

      CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      बिहार में सियासी हलचल तेज...CM नीतीश कुमार  को भेजा जा सकता है राज्यसभा, बेटे निशांत बन सकते हैं उप मुख्यमंत्री

      सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

      Share Market Today:सेंसेक्स 1123 अंक टूटा, निफ्टी 385 अंक नीचे बंद; एशियाई बाजारों में भी भारी गिरावट, कच्चा तेल $80 के पार

      NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

      टी-20 वर्ल्ड कप पहला सेमीफाइनल आज :NZ vs SA, जानें किसका पलड़ा है भारी

      ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला, 101 लापता, श्रीलंका की सेना ने किया खुलासा

      Israel-Iran War :ईरानी जहाज पर पनडुब्बी हमला, 101 लापता, श्रीलंका की सेना ने किया खुलासा

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....