Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

स्पेन बॉर्डर पर अफरा-तफरी!49 हजार प्रवासियों की घुसपैठ; भगदड़ में 18 की मौत

गुरुवार सुबह हजारों प्रवासी एक साथ सीमा की ओर बढ़े। सीमा पर ऊंची सुरक्षा बाड़, पुलिस की घेराबंदी और संकरे रास्तों के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। धक्का-मुक्की के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। कई लोग भीड़ में दब गए, जबकि कुछ समुद्र के रास्ते सीमा पार करने की कोशिश में डूब गए।
49 हजार प्रवासियों की घुसपैठ; भगदड़ में 18 की मौत
स्पेन में घुसने की कोशिश में 18 प्रवासियों की मौत

स्पेन की सीमा पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। अफ्रीकी देशों से आए करीब 3 हजार प्रवासियों ने एक साथ स्पेन में प्रवेश करने की कोशिश की। इस दौरान सीमा पर भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, हादसे में कई लोगों की दम घुटने, भीड़ में दबने और समुद्र में डूबने से जान गई। वहीं, स्पेन और मोरक्को के 100 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। स्पेन सरकार के अनुसार, हाल के दिनों में मोरक्को की ओर से करीब 49 हजार लोग तैरकर या पैदल स्पेन के स्यूटा शहर में प्रवेश कर चुके हैं।

कैसे हुआ हादसा?

गुरुवार सुबह हजारों प्रवासी एक साथ सीमा की ओर बढ़े। सीमा पर ऊंची सुरक्षा बाड़, पुलिस की घेराबंदी और संकरे रास्तों के कारण भारी भीड़ जमा हो गई। धक्का-मुक्की के बीच लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। कई लोग भीड़ में दब गए, जबकि कुछ समुद्र के रास्ते सीमा पार करने की कोशिश में डूब गए। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षाबलों को भी भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: ईरान हमले रोकने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में फेल : 49-50 के बहुमत से खारिज हुआ, विपक्ष को तगड़ा झटका

स्यूटा से यूरोप में घुसने की कोशिश क्यों करते हैं लोग?

स्यूटा उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेन का एक शहर है। भले ही यह अफ्रीकी महाद्वीप में है, लेकिन यह स्पेन और यूरोपीय संघ (EU) का हिस्सा है। इसलिए जो भी व्यक्ति स्यूटा में पहुंच जाता है, उसके लिए यूरोप में आगे बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। यही वजह है कि हर साल हजारों लोग बेहतर नौकरी, सुरक्षा और अच्छी जिंदगी की तलाश में इस रास्ते से यूरोप पहुंचने की कोशिश करते हैं।

समुद्र, नाव जैसे हर रास्ते से घुसने की कोशिश

प्रवासी स्यूटा पहुंचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। कुछ लोग समुद्र में तैरकर सीमा पार करते हैं, कुछ छोटी नावों का इस्तेमाल करते हैं, जबकि कई लोग सीमा पर लगी ऊंची बाड़ को पार करने या काटने की कोशिश करते हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में भी करीब 1,500 लोग स्यूटा में दाखिल हो चुके थे। इसके बाद गुरुवार को हजारों लोगों के एक साथ पहुंचने से हालात बेकाबू हो गए।

Breaking News

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

स्यूटा और मेलिला की सीमाओं पर पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। साल 2021 में सिर्फ दो दिनों के भीतर 10 हजार से ज्यादा प्रवासी स्यूटा में घुस गए थे। वहीं, 2022 में मेलिला सीमा पर मची भगदड़ में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई थी। ताजा घटना के बाद एक बार फिर यूरोप में अवैध प्रवास और सीमा सुरक्षा को लेकर बहस तेज हो गई है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts