ट्रंप के दबाव में यूक्रेन ने रूसी तेल रिफाइनरी पर हमले रोके, अमेरिकी मध्यावधि चुनाव तक रोक जारी रहने की उम्मीद

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव के बाद, यूक्रेन ने रूसी तेल शोधन संयंत्रों (रिफाइनरियों) पर अपने हमले रोक दिए हैं। 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने गुरुवार को सैन्य अभियानों की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया कि अक्टूबर के बीच में लंबी दूरी तक हमला करने वाली यूक्रेनी टुकड़ियों को बताया गया था कि रूसी शोधन संयंत्रों को निशाना बनाने वाला अभियान फिलहाल रोक दिया जाए। रॉयटर्स के मुताबिक उन्हें निर्देश दिया गया कि वे आगे के हमले रोकने से पहले उन अभियानों को पूरा कर लें जो पहले से चल रहे थे। खबर में कहा गया है कि यह अनौपचारिक रोक अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद तक जारी रहने की उम्मीद है। यह नवंबर तक भी खिंच सकती है।
यूक्रेन में फिर बरसे रूसी ड्रोन! रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों को बनाया निशाना, 13 की मौत, कई घायल
रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज किए
इस बीच, रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा और नागरिक ढांचे पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। यह रोक ऐसे समय में सामने आई है जब दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप के सबसे घातक संघर्ष को खत्म करने के लि, अमेरिका समर्थित बातचीत को फिर से शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले कुछ हफ्तों में ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच रिश्ते बिगड़े हैं। रूसी ऊर्जा ढांचे पर कीव के हमलों से अमेरिकी राष्ट्रपति काफी नाराज हैं। यह खासकर तब है जब डीजल की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। इससे पहले, यूक्रेन ने हमलों को रोकने की मांग को मानने से मना कर दिया था। उनका कहना था कि रूसी बमबारी का जवाब देने के लिए, लंबी दूरी के चालक रहित विमान हमलों का अभियान ही उनके पास मौजूद एकमात्र असरदार विकल्प है।
समझौता तोड़ कर यूक्रेन ने किया था हमला
यूक्रेन ने रूस की एक तेल रिफाइनरी पर पिछले सप्ताह ही हमला किया था। इसके साथ ही यूक्रेन ने ऊर्जा से जुड़े ठिकानों पर हमला न करने के एक अस्थायी समझौते को खत्म कर दिया था। यूक्रेन का आरोप था कि मॉस्को ने इस समझौते का पालन नहीं किया। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने धोखा देने का आरोप भी लगाया था। रूस के रक्षा मंत्रालय और रियाजान के गवर्नर पावेल माल्कोव के अनुसार, ड्रोन हमले से रूस के रियाजान क्षेत्र में (जो मॉस्को से लगभग 300 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है) एक तेल रिफाइनरी में आग लग थी। रूस के ऑनलाइन न्यूज आउटलेट 'आस्त्रा' ने इस आग की एक तस्वीर भी जारी की थी।




















