PlayBreaking News

Suraj Nambiar:कौन हैं सूरज नांबियार? जानें उनकी करोड़ों की नेटवर्थ और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के बारे में

मौनी रॉय और सूरज नांबियार को लेकर सोशल मीडिया पर तलाक की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, जब खबर आई कि मौनी ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच सूरज नांबियार की प्रोफेशनल लाइफ, नेटवर्थ और उनकी लव स्टोरी को लेकर लोगों में फिर से दिलचस्पी बढ़ गई है।
Follow on Google News
कौन हैं सूरज नांबियार? जानें उनकी करोड़ों की नेटवर्थ और हाई-प्रोफाइल जिंदगी के बारे में

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक उन्होंने अपने पति सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद तलाक की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अभी तक इस पर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर सूरज नांबियार कौन हैं और उनकी जिंदगी कैसी है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई चर्चा

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी को चार साल पूरे हो चुके हैं लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक छोटी सी गतिविधि ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। मौनी ने अपने पति को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह तरह की बातें शुरू हो गईं। इंटरनेट पर इस बदलाव को लोग अलग अलग नजरिए से देख रहे हैं और कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि अब तक इस पूरे मामले पर किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।

शादी की तस्वीरें और सोशल मीडिया एक्टिविटी बनी चर्चा का कारण

चर्चाओं को तब और हवा मिली जब यह दावा किया गया कि सूरज नांबियार ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें हटा दी हैं। इतना ही नहीं, उनका अकाउंट कुछ समय के लिए निष्क्रिय भी दिखाई दिया। इसी दौरान मौनी की करीबी दोस्त दिशा पाटनी द्वारा भी उन्हें अनफॉलो किए जाने की खबर ने इस मामले को और ज्यादा चर्चा में ला दिया। सोशल मीडिया पर यह विषय तेजी से वायरल हो गया है।

/img/94/1778670762486

कौन हैं सूरज नांबियार?

सूरज नांबियार एक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े व्यक्ति नहीं हैं बल्कि बिजनेस और फाइनेंस की दुनिया से आते हैं। उनका जन्म और पालन पोषण बेंगलुरु में हुआ। पढ़ाई के लिए उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से फाइनेंशियल और मैनेजेरियल अकाउंटिंग की पढ़ाई की। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दुबई में अपने करियर की शुरुआत की, जहां वे इन्वेस्टमेंट और बिजनेस सेक्टर से जुड़े रहे। धीरे धीरे उन्होंने अपने परिवार के बिजनेस से भी जुड़कर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं।

/img/94/1778670919758

दुबई से मुंबई तक फैला बिजनेस नेटवर्क

सूरज नांबियार का नाम उन लोगों में लिया जाता है जो लाइमलाइट से दूर रहकर बिजनेस में सफलता हासिल करते हैं। सूरज नांबियार की कुल संपत्ति लगभग 50 से 60 करोड़ करोड़ रुपये के बीच है। उन्होंने दुबई में रियल एस्टेट और एसेट मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया है। इसके अलावा, वह कई निवेश प्रोजेक्ट्स से भी जुड़े रहे हैं। भारत में भी उनकी कुछ प्रॉपर्टीज और बिजनेस इन्वेस्टमेंट बताए जाते हैं, खासकर मुंबई में। उनकी जीवनशैली काफी लग्जरी मानी जाती है लेकिन वह इसे बहुत ज्यादा सार्वजनिक नहीं करते।

शादी के बाद बिजनेस में भी साझेदारी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने शादी के बाद सिर्फ निजी जीवन ही नहीं बल्कि बिजनेस की दुनिया में भी साथ कदम रखा। दोनों ने मिलकर एक ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसका उद्देश्य डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना बताया जाता है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई में एक हाई-एंड रेस्टोरेंट भी लॉन्च किया, जो अपने प्रीमियम अनुभव के लिए जाना जाता है। इस तरह दोनों ने मिलकर एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में भी कदम बढ़ाया।

ये भी पढ़ें: ‘झूठी खबरें ना फैलाएं…’ तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल; क्या सच में खत्म हो रही है शादी?

कैसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात साल 2019 में दुबई में एक न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई थी। इस दौरान दोनों की पहचान कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। शुरुआत में यह सिर्फ दोस्ती थी लेकिन समय के साथ यह रिश्ता गहरा होता गया। लगभग दो साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। उन्होंने अपनी रिलेशनशिप को लंबे समय तक मीडिया से दूर रखा और बेहद निजी तरीके से आगे बढ़ाया।

/img/94/1778670996503

शादी और निजी जिंदगी की झलक

जनवरी 2022 में दोनों ने गोवा में भव्य शादी की थी, जिसमें बंगाली और मलयाली रीति-रिवाजों देखने को मिला था। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद भी दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया की नजरों से दूर रखा। मौनी अक्सर अपने करियर और प्रोजेक्ट्स पर फोकस करती नजर आती हैं, जबकि सूरज अपने बिजनेस वेंचर्स में व्यस्त रहते हैं।

ये भी पढ़ें: Cannes 2026: रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को मिला ठंडा रिस्पॉन्स? फोटोग्राफर्स ने मोड़ा कैमरा, आपने देखा वीडियो?

आने वाले प्रोजेक्ट्स और मौनी रॉय का करियर

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वह आने वाले समय में एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ कई बड़े कलाकार शामिल हैं। इसके अलावा वह एक अन्य फिल्म प्रोजेक्ट और एक चर्चित डायरेक्टर की फिल्म का भी हिस्सा हैं। उनके करियर में लगातार नए मौके जुड़ते जा रहे हैं और वह फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts