Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘झूठी खबरें ना फैलाएं…’तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल; क्या सच में खत्म हो रही है शादी?

मौनी रॉय ने तलाक की अफवाहों के बीच इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मीडिया से झूठी खबरें ना फैलाने और प्राइवेसी देने की अपील की है। वहीं सूरज नांबियार पर धोखा देने और पैसे इस्तेमाल करने जैसे आरोपों वाली रिपोर्ट्स भी चर्चा में हैं।
तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल; क्या सच में खत्म हो रही है शादी?

मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार पिछले कुछ दिनों से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक और अलग रहने की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इसी बीच मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर मीडिया से झूठी खबरें ना फैलाने की अपील की है।

मौनी रॉय ने क्या कहा?

मौनी रॉय ने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- मैं सभी मीडिया हाउसेज़ से विनम्र निवेदन करती हूं कि कृपया झूठी खबरें प्रकाशित ना करें और हमें थोड़ा स्पेस और प्राइवेसी दें। हालांकि मौनी ने सीधे तौर पर तलाक की खबरों की पुष्टि या खंडन नहीं किया, लेकिन उनके इस पोस्ट को वायरल अफवाहों पर प्रतिक्रिया माना जा रहा है।

Mouni Roy

सोशल मीडिया गतिविधियों से बढ़ीं अटकलें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस ने नोटिस किया कि मौनी और सूरज ने कथित तौर पर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा दोनों की शादी की तस्वीरें भी प्रोफाइल से हटाई गई बताई जा रही हैं। इन घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में दरार और तलाक की चर्चाएं तेज हो गईं।

ये भी पढ़ें: इंस्टाग्राम से गायब हुआ प्यार! क्या टूटने की कगार पर है मौनी रॉय और सूरज नांबियार का रिश्ता?

सूरज नांबियार पर लगे गंभीर आरोप

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि रिश्ते में तनाव की वजह कथित तौर पर धोखा है। रिपोर्ट्स में सूरज नांबियार पर मौनी को धोखा देने और उनके पैसों का इस्तेमाल करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। हालांकि इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कौन हैं सूरज नांबियार?

सूरज नांबियार दुबई बेस्ड बिजनेसमैन और इन्वेस्टमेंट बैंकर हैं। वे मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले हैं और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए रखते हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने साल 2022 में शादी की थी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts