PlayBreaking News

Cannes 2026:रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को मिला ठंडा रिस्पॉन्स? फोटोग्राफर्स ने मोड़ा कैमरा, आपने देखा वीडियो?

कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने पिंक-पीच गाउन में ग्लैमरस एंट्री की और अपने कॉन्फिडेंट अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। लेकिन वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई, जिसमें कुछ यूजर्स ने दावा किया कि उन्हें पैपराजी और इंटरनेशनल मीडिया से वह खास अटेंशन नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जाती है।
Follow on Google News
रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट को मिला ठंडा रिस्पॉन्स? फोटोग्राफर्स ने मोड़ा कैमरा, आपने देखा वीडियो?

एंटरटेनमेंट डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाइट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर इंटरनेशनल मंच पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वह इस इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में रेड कार्पेट पर नजर आईं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनके लुक की नहीं रही। सोशल मीडिया पर उनके रेड कार्पेट अपीयरेंस को लेकर अलग ही बहस छिड़ गई है। कुछ वीडियो वायरल होने के बाद दावा किया जा रहा है कि फोटोग्राफर्स और इंटरनेशनल मीडिया ने उन्हें वह ध्यान नहीं दिया।

फोटोग्राफर्स की अनदेखी पर उठा विवाद

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुए हैं, उनमें दावा किया जा रहा है कि रेड कार्पेट पर मौजूद कई इंटरनेशनल फोटोग्राफर्स और पैपराजी आलिया भट्ट पर उतना ध्यान नहीं दे रहे थे। कुछ यूजर्स का कहना है कि कैमरों की फोकसिंग दूसरी सेलेब्रिटीज पर ज्यादा थी और आलिया को उस तरह से स्पॉटलाइट नहीं मिला, जैसा आमतौर पर बड़े स्टार्स को मिलता है।

इन क्लिप्स के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोगों ने इसे इग्नोर”यानी नजरअंदाज करने की घटना बताया, जबकि कुछ ने कहा कि यह सिर्फ कैमरा एंगल और भीड़ का असर हो सकता है। हालांकि, इस पूरे मामले में किसी भी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है।

रेड कार्पेट पर आलिया का अंदाज

कान्स के मशहूर रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलती नजर आईं। वह मुस्कुराती हुई कैमरों की तरफ देख रही थीं, हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन कर रही थीं और कई जगहों पर उन्होंने फ्लाइंग किस भी दिया। उनका पूरा अंदाज काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहा था।

इस मौके पर आलिया का एक्साइटमेंट साफ नजर आ रहा था। वह इस बड़े इंटरनेशनल इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद खुश थीं और अपने स्टाइल से लगातार कैमरों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं। हालांकि, वायरल वीडियो के बाद मामला एक अलग दिशा में चला गया।

यह भी पढ़ें: Cannes Film Festival: Cannes में ‘The Devils’ की वापसी, 55 साल बाद लौट रही हॉलीवुड की सबसे खौफनाक फिल्म, क्या फिर मचेगा दुनिया भर में बवाल?

गाउन और लुक की खास बातें

इस बार आलिया भट्ट ने पिंक-पीच शेड का खूबसूरत गाउन पहना था, जिसे फैशन डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन किया था। यह स्ट्रैपलेस गाउन था, जिसमें कॉर्सेट स्टाइल बॉडी फिटिंग दी गई थी। इसकी नेकलाइन को काफी स्टाइलिश और एलीगेंट रखा गया था, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था।

/img/99/1778657590449

गाउन की सबसे खास बात उसका फ्लो और ड्रेपिंग स्टाइल था, जिसमें हल्का भारतीय टच भी देखने को मिला। उनके हाथों के आसपास लिपटा हुआ फैब्रिक इस आउटफिट को एक यूनिक लुक दे रहा था। उनका मेकअप भी काफी सटल और सॉफ्ट पिंक टोन में रखा गया था, जो पूरे लुक को फ्रेश और एलीगेंट बना रहा था। 

यह भी पढ़ें: 79वें Cannes Film Festival का आगाज आज! ऐश्वर्या-आलिया समेत ये सितारे रेड कार्पेट पर बिखेरेंगे जलवा, जानिए पूरी डिटेल

फैशन क्रिटिक्स की नजर में लुक

फैशन और स्टाइल क्रिटिक्स ने आलिया के इस लुक को काफी सराहा है। उनका मानना है कि पिंक-पीच गाउन, कॉर्सेट फिटिंग और मिनिमल मेकअप ने उनके पूरे लुक को इंटरनेशनल रेड कार्पेट के हिसाब से पूरी तरह फिट बनाया।

खासकर उनका यूनिक नेकपीस इस पूरे आउटफिट का सबसे बड़ा हाईलाइट माना जा रहा है। इस ज्वेलरी ने उनके लुक को एक रॉयल और मॉडर्न टच दिया, जिसकी चर्चा फैशन सर्कल में तेजी से हो रही है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts