Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Follow on Google News
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी का इलाज चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट की निगरानी में किया जा रहा है। डॉक्टर ने कहा है कि सोनिया गांधी को बुखार है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल हुई थीं।

बुखार आने के बाद हुईं भर्ती

सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अरूप बासु की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें 2 मार्च को बुखार आने के बाद भर्ती कराया गया है। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं, उनकी हालत स्थिर है।"

जनवरी में भी बिगड़ी थी तबीयत

सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें बीती 4 जनवरी को भी गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उन्हें वायरल संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर्स की एक टीम की निगरानी में उनका इलाज चला था। उस समय सोनिया की बेटी प्रियंका गांधी अपनी मां के साथ मौजूद थीं।

पिछले साल भी हुई थीं अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी को इससे पहले 12 जून को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दरअसल, 2 जून को सोनिया कोरोना संक्रमित हुई थीं। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये भी पढ़ें- दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती, ये है वजह

भारत जोड़ो यात्रा में हुई थीं शामिल

24 दिसंबर 2022 को सोनिया गांधी दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। वह कुछ दूर तक राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी के साथ चलीं थीं। ये दूसरी बार था जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष यात्रा में शामिल हुईं। उन्होंने इससे पहले अक्टूबर में मार्च में भाग लिया था जब वह कर्नाटक में थीं। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts