Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान! खुद के अपहरण की कहानी रची,पुलिस जांच में निकली चौंकाने वाली कहानी

गौतमपुरा के नौलना गांव में 17 वर्षीय किशोर ने दोस्तों के साथ मिलकर खुद के अपहरण का नाटक रचा, पिता से 5 लाख मांगे; वीडियो कॉल और CCTV फुटेज से खुला राज, तीन साथियों की तलाश जारी.
पिता से 5 लाख ऐंठने का प्लान! खुद के अपहरण की कहानी रची,पुलिस जांच में निकली चौंकाने वाली कहानी
Ai Generated

इंदौर। मोटरसाइकिल खरीदने की चाह में एक 17 वर्षीय नाबालिग ने अपने ही अपहरण की ऐसी कहानी गढ़ डाली कि परिवार और पुलिस दोनों सकते में आ गए। उसने पिता से 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने के लिए अपने अपहरण का नाटक रचा और तीन साथियों को भी साजिश में शामिल कर लिया। लेकिन वीडियो कॉल के दौरान पिता ने कथित अपहरणकर्ताओं में गांव के ही एक लड़के को पहचान लिया और पूरा मामला कुछ ही देर में खुल गया।मामला गौतमपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नौलना का है। किसान धनसिंह परिहार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनका 17 वर्षीय बेटा घर से लापता हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच नाबालिग ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता से पैसे ऐंठने की योजना बना डाली।

ये भी पढ़ें: नर्मदा चौथे चरण की राह में रोड़े ही रोड़े! छह महीने बाद भी निर्माण की चाल धीमी,अमृत योजना-2 में छह महीने बाद भी काम सुस्त

पिता की जमीन बिक्री की जानकारी का उठाया फायदा

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग को पता था कि उसके पिता ने हाल ही में गांव के पास जमीन करीब 1.26 करोड़ रुपए में बेची थी। इसी बात को आधार बनाकर उसने दोस्तों से कहा कि घरवालों के पास पर्याप्त पैसा है और उसके अपहरण की कहानी बनाकर उनसे 5 लाख रुपए मांगे जा सकते हैं।घर से निकलने के बाद उसने पिता के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए संदेश भेजा कि उसका अपहरण हो गया है और उसे छोड़ने के बदले अपहरणकर्ता 5 लाख रुपए मांग रहे हैं। इसके बाद उसने अपने एक साथी से भी पिता की बात कराई।

ये भी पढ़ें: भोपाल में RSS का शक्ति प्रदर्शन? लाल परेड ग्राउंड में जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबाले करेंगे संबोधित

वीडियो कॉल ने बिगाड़ा पूरा प्लान

साजिश में सबसे बड़ी चूक वीडियो कॉल के दौरान हुई। पिता ने स्क्रीन पर दिखाई दे रहे युवक को पहचान लिया। उसे शक हुआ कि मामला अपहरण का नहीं, बल्कि किसी साजिश का है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो नाबालिग से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी योजना का खुलासा कर दिया।

ये भी पढ़ें: रोबोट नहीं, अब कॉकरोच बचाएंगे जान! वैज्ञानिकों ने बनाया खास साइबॉर्ग सिस्टम

दोस्तों को 50 हजार देने का था लालच

पुलिस के अनुसार, नाबालिग ने अपने साथियों से कहा था कि फिरौती के 4.50 लाख रुपए वह खुद रखेगा और बाकी 50 हजार रुपए उन्हें दे देगा। इस तरह मोटी रकम हासिल करने की योजना बनाई गई थी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का भीषण एक्सीडेंट, 3 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

पेट्रोल पंप के कैमरे ने भी सुराग दिया

घर से निकलने के बाद नाबालिग ने पास के एक पेट्रोल पंप पर वाहन में पेट्रोल भरवाया था। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गई थीं। पुलिस ने फुटेज को भी जांच में शामिल किया है।नाबालिग से पूछताछ जारी है, जबकि साजिश में शामिल बताए जा रहे दो अन्य नाबालिगों और एक अन्य युवक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

ये भी पढ़ें: कभी अहमदनगर में बीता बचपन, अब स्वीडन की संसद बनीं महाराष्ट्र के बड़े परिवार की बेटी

इकलौता बेटा, मोटरसाइकिल खरीदने की थी इच्छा

जांच में यह बात भी सामने आई है कि नाबालिग किसान का इकलौता बेटा है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल खरीदना चाहता था और पैसे जुटाने के लिए उसने अपहरण का यह पूरा नाटक रचा।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts