भोपाल में RSS का शक्ति प्रदर्शन? लाल परेड ग्राउंड में जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबाले करेंगे संबोधित

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में रविवार, 20 सितंबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा स्वयंसेवक एकत्रीकरण होने जा रहा है।
भोपाल में RSS का शक्ति प्रदर्शन? लाल परेड ग्राउंड में जुटेंगे 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबाले करेंगे संबोधित

भोपाल में आज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा स्वयंसेवक एकत्रीकरण होने जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड में होने वाले इस कार्यक्रम में भोपाल विभाग के पांच जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवकों के शामिल होने की जानकारी है। कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे और स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

लाल परेड ग्राउंड में जुटेंगे हजारों स्वयंसेवक

रविवार को होने वाला यह कार्यक्रम संघ के शताब्दी वर्ष के प्रमुख आयोजनों में शामिल है। इसका उद्देश्य भोपाल विभाग में नियमित रूप से चलने वाली संघ की शाखाओं के बड़े स्वरूप को समाज के सामने रखना है। आयोजन के जरिए स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ संघ की सामाजिक गतिविधियों और आने वाले समय के संकल्पों का संदेश भी लोगों तक पहुंचाने की तैयारी है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की ओर से शारीरिक अभ्यास और अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

मोहन भागवत का टोरंटो में बड़ा बयान- ‘हिंदू जागते हैं तो दुनिया जागती है’, भारत की सोच और DNA पर कही बड़ी बात

शताब्दी वर्ष में सालभर चल रहे कार्यक्रम

RSS के शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ विजयादशमी 2025 से हुआ है। इसके बाद से सालभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन आयोजनों के जरिए संघ अपनी 100 वर्षों की यात्रा और समाज से जुड़े कामों को लोगों के सामने रखने पर जोर दे रहा है। इस दौरान अलग-अलग वर्गों के लोगों से संपर्क और संवाद के कार्यक्रम भी किए गए हैं।

घर-घर संपर्क से लेकर हिंदू सम्मेलन तक

शताब्दी वर्ष के तहत संघ की ओर से गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इसके अलावा हिंदू सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिकों के साथ गोष्ठियों के जरिए भी संवाद किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच बनाना और उन्हें संघ की गतिविधियों से जोड़ना बताया गया है।

PU Special : मध्यप्रदेश में बढ़ेगा Gen-Z से RSS का संवाद, 20 सितंबर को भोपाल में सरकार्यवाह होसबाले युवाओं से होंगे रूबरू

‘पंच परिवर्तन’ पर रहेगा खास जोर

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ की ओर से ‘पंच परिवर्तन’ के संदेश को भी प्रमुखता दी जा रही है। इसके तहत पांच प्रमुख विषयों पर जोर दिया जा रहा है- 

सामाजिक समरसता
कुटुंब प्रबोधन
पर्यावरण संरक्षण
स्वबोध
नागरिक कर्तव्य

संघ की ओर से इन विषयों को केवल चर्चा तक सीमित रखने के बजाय रोजमर्रा के जीवन में अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

सुबह युवाओं के साथ हुआ संवाद

रविवार को मुख्य कार्यक्रम से पहले सुबह 10 बजे समाज सेवा न्यास में केंद्रीय संस्थानों के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम मीडिया के लिए नहीं होगा। इसके बाद शाम को लाल परेड ग्राउंड में स्वयंसेवक एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा।

अमेरिका में मोहन भागवत का बड़ा कार्यक्रम, 5 हजार लोगों को करेंगे संबोधित; विरोध करने वाले संगठनों ने उठाए सवाल

शाखाओं के बड़े स्वरूप को दिखाने की तैयारी

लाल परेड ग्राउंड का कार्यक्रम भोपाल विभाग में चल रही संघ की शाखाओं के सामूहिक स्वरूप को सामने रखने का अवसर होगा। संघ के अनुसार, शाखाओं के जरिए नियमित रूप से स्वयंसेवक गतिविधियों में हिस्सा लेते हैं। शताब्दी वर्ष के दौरान संगठन के विस्तार और समाज के अलग-अलग वर्गों से संपर्क पर भी जोर दिया जा रहा है। संघ के अनुसार, मार्च 2026 तक देशभर में उसकी शाखाओं की संख्या 88 हजार से अधिक हो चुकी थी।

दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी रहेगी खास

कार्यक्रम में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। वह स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे। भोपाल में होने वाला यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित किया जा रहा है, जब संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम कर रहा है। रविवार का एकत्रीकरण इसी शताब्दी वर्ष की गतिविधियों की कड़ी है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी के साथ संघ की शाखाओं, सामाजिक गतिविधियों और आगे के संकल्पों को लेकर संदेश सामने रखा जाएगा।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts