अमानवीयता की हद... बेटे ने की मां की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार; हत्या से पहले साथ बैठकर खाया था खाना

Follow on Google News
अमानवीयता की हद... बेटे ने की मां की हत्या, धारदार हथियार से गर्दन पर किया वार; हत्या से पहले साथ बैठकर खाया था खाना
इंदौर। शहर में कलयुगी बेटे ने अपनी 75 वर्षीय बुजुर्ग मां पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी गोपाल ने हसिए से अपनी मां रतन बाई के गले पर वार किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या से पहले साथ में बैठकर खाया था खाना

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित ग्राम केलोद हाला में 75 वर्षीय रतन बाई नामक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्रामीण अंचल होने के कारण सभी किसी का काम करते हैं। वहीं दोपहर में 75 वर्ष की मां के साथ 75 वर्षीय बेटे गोपाल ने खाना खाया था। इसके बाद अचानक से उसने घास काटने वाले धारदार हसिए से अपनी मां पर वार कर दिया। खून अधिक बहाने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

जब परिवार के छोटा बेटा घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। उसने तत्काल पुलिस और अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए बड़े बेटे गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1775533698042966259[/embed] पुलिस का कहना है कि आसपास के लोग से पूछताछ और तमाम सबूत के आधार पर प्राथमिक रूप से हत्या का ही प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। (इनपुट – हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- लगातार तीसरे साल एक ही दुकान में लगी आग, आखिरकार क्यों हर गर्मी में होती है यहां आगजनी मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts