लगातार तीसरे साल एक ही दुकान में लगी आग, आखिरकार क्यों हर गर्मी में होती है यहां आगजनी

लगातार तीसरे साल एक ही दुकान में लगी आग, आखिरकार क्यों हर गर्मी में होती है यहां आगजनी
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार सुबह टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। ये आग उसी दुकान में लगी वहां 1 साल पहले भी आग ने तांडव मचाया था। वहीं दुकान से कुछ दूरी पर एक अस्पताल भी है, जिसमें भर्ती मरीजों को धुएं के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बुधवार सुबह एक बार फिर जब उसी दुकान में आग लगने के बाद इलाके में अफरातफरी मची, तब दमकल की गाड़ियां और पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा। हालांकि इस आगजनी की घटना पर काबू तो पाल लिया गया लेकिन एक सवाल यह उपज रहा है कि हर साल इसी दुकान में गर्मियों में आग क्यों लग जाती है।

व्यापारी ने नहीं दिया नुकसान का आंकड़ा

सूत्रों की मानें तो मार्च माह खत्म होने के बाद अप्रैल महीने में पुराने स्टॉक का बीमा लेने के लिए कई ऐसे बड़े गोदाम और फैक्ट्री में आग लगती नहीं लगाई जाती है। हालांकि इस तरह का कोई तथ्य फिलहाल आज की आगजनी के बाद नहीं आया है, लेकिन लगातार तीसरे साल इसी दुकान में लगी आग की सवालों को तो जन्म दे ही रही है। अभी तक टायर दुकान संचालक ने भी थाने में आगजमनी के कारण हुए नुकसान का आंकड़ा नहीं दिया है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1775398342618673402[/embed]

सेकंड हैंड टायर्स की है दुकान

आगजनी के दौरान मौके पर मौजूद एसीपी देवेंद्र धुर्वे का कहना था कि ट्रांसपोर्ट नगर में बुधवार सुबह आग लगने की सूचना मिली थी। यह आग सबसे पहले आरिफ खान की दुकान में लगी थी। इसके बाद पास की एक अन्य दुकान को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि समय रहते पुलिस और दमकल ने आग पर काबू पा लिया और किसी बड़ी अनहोनी को होने से पहले ही रोक दिया। इनपुट – हेमंत नागले  मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts