सोहागपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत; दो युवकों ने जहरीला पदार्थ का किया सेवन, अज्ञात वृद्ध का शव पटरियों पर मिला

सोहागपुर में शुक्रवार को अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। एक युवक की जहरीला पदार्थ पीने, दूसरे की कीटनाशक सेवन के बाद इलाज के दौरान और एक अज्ञात वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई। 
सोहागपुर में अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत; दो युवकों ने जहरीला पदार्थ का किया सेवन, अज्ञात वृद्ध का शव पटरियों पर मिला
सोहागपुर में तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई।

सोहागपुर। अलग-अलग घटनाओं में शुक्रवार को तीन लोगों की मृत्यु हो गई। तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। यह जानकारी देते हुए ए एस आई गणेश राय ने बताया किपहली घटना में सुभाष वार्ड, निवासी राहुल पिता शिवलाल ठाकुर (30 वर्ष) द्वारा कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया गया। गंभीर हालत में उन्हें शासकीय अस्पताल सोहागपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

युवक ने कीटनाशक पीया

दूसरी घटना में ग्राम किशनपुर निवासी महेश पिता रघुवीर अहिरवार (21 वर्ष) ने खेत में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। उन्हें 28 जुलाई 2026 को उपचार के लिए भोपाल रेफर किया गया था, जहां 7 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। भोपाल से मर्ग डायरी प्राप्त होने के बाद सोहागपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: सीहोर मे एक ने किया दुष्कर्म, दूसरे ने धर्मशाला में लूटी आबरू; दोनों दरिंदों को ताउम्र जेल

अज्ञात वृद्ध रेल से कटा

तीसरी घटना में रेलवे स्टेशन सोहागपुर के प्वाइंट्समैन जितेंद्र रघुवंशी ने सूचना दी कि सोहागपुर–पिपरिया डाउन रेलखंड पर किलोमीटर 796/06 के पास, स्टेशन से लगभग एक किलोमीटर पश्चिम दिशा में ट्रेन दुर्घटना में करीब 60 वर्षीय अज्ञात पुरुष की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम कर मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: खिलचीपुर: भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी, सरपंच पुत्र पर मारपीट का आरोप

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts