70 हजार का होटल बिल, प्लॉट के पैसों का इंतजार... पत्नी-बेटी को कोलकाता भेजा, रात 2 बजे चौथी मंजिल से कूदा इंजीनियर

इंदौर के निपानिया में 46 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर राजकुमार यादव की होटल की चौथी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। वह डेढ़ महीने से पत्नी और बेटी के साथ होटल में रह रहा था। 70 हजार रुपए से ज्यादा बिल बकाया था। प्लॉट के सौदे की रकम मिलने का इंतजार था। पत्नी-बेटी को कोलकाता भेजने के कुछ घंटे बाद यह घटना हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
70 हजार का होटल बिल, प्लॉट के  पैसों का इंतजार... पत्नी-बेटी को कोलकाता भेजा, रात 2 बजे चौथी मंजिल से कूदा इंजीनियर

इंदौर। शहर के निपानिया इलाके में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। डेढ़ महीने से पत्नी और 8 साल की बेटी के साथ होटल में रह रहे 46 वर्षीय इंजीनियर ने बुधवार देर रात होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। रात करीब 2 बजे होटल के पीछे स्थित प्लॉट में वह गंभीर हालत में पड़ा मिला। होटल कर्मचारी उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में होटल का बढ़ता किराया, आर्थिक परेशानी और प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इंतजार जैसे पहलू सामने आए हैं। हालांकि, पुलिस घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: जेन्सेन हुआंग को CEO पद से हटाने की तैयारी? Nvidia बोर्ड की जल्द होगी बैठक, विवाद के बीच गिरे 8% शेयर

मृतक की पहचान राजकुमार यादव (46), पुत्र शिवसिंह यादव, निवासी लक्ष्मी नगर के रूप में हुई है। वह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। पिछले करीब डेढ़ महीने से वह अपनी पत्नी सरवरी बेगम और 8 साल की बेटी के साथ निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल में रह रहा था। बुधवार रात हुई इस घटना ने होटल में ठहरे लोगों और कर्मचारियों को भी हैरान कर दिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर डारचीव की अचानक मौत, 66 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

70 हजार से ज्यादा हो गया था होटल का बिल, पत्नी-बेटी को भेज दिया था

पुलिस को दिए बयान में सरवरी बेगम ने बताया कि होटल में रहते हुए उनका किराया 70 हजार रुपए से ज्यादा हो गया था। लगातार बढ़ते बकाया भुगतान को लेकर होटल संचालक ने उनसे कहा था कि वह अपनी बेटी को लेकर होटल से चली जाएं। राजकुमार होटल में रुककर काम करेगा और धीरे-धीरे किराया चुका देगा।इसके बाद बुधवार शाम सरवरी अपनी बेटी के साथ होटल से निकल गई। उसने राजकुमार से कहा था कि वह कोलकाता पहुंचने के बाद उसे रुपए भेज देगी। परिवार को उम्मीद थी कि जल्द ही आर्थिक स्थिति सुधर जाएगी और होटल का बकाया भी चुका दिया जाएगा। लेकिन उसी रात करीब 2 बजे उसे पति की मौत की खबर मिली।

ये भी पढ़ें: दिल्ली की हवा हुई और जहरीली, AQI 319 पर पहुंचा; नोएडा-गाजियाबाद के स्कूलों में बदला पढ़ाई का तरीका

प्लॉट के सौदे की रकम से कारोबार शुरू करने की थी योजना

राजकुमार की आर्थिक स्थिति को लेकर एक और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। सरवरी के मुताबिक, राजकुमार को यश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति से एक प्लॉट के सौदे के एवज में रकम मिलनी थी। यश ने गुरुवार को भुगतान करने की बात कही थी।राजकुमार इसी रकम का इंतजार कर रहा था। उसकी योजना थी कि पैसे मिलते ही सबसे पहले होटल का बकाया किराया चुकाएगा। इसके बाद बची हुई रकम से अपना नया काम शुरू करेगा। बताया गया है कि उसके पिता का एक प्लॉट यश श्रीवास्तव के माध्यम से बेचा गया था। इस सौदे के बाद से राजकुमार लगातार भुगतान के लिए तकादा कर रहा था।परिजनों के अनुसार, राजकुमार ने नौकरी छोड़ दी थी और अब खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता था। इसी कारण वह प्लॉट की बिक्री से मिलने वाली रकम पर निर्भर था। हालांकि, भुगतान में देरी और घटना के बीच क्या संबंध है, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

ये भी पढ़ें: इंदौर में कार से मिला 80 लाख रुपए का कैश:देवास के दो किसान हिरासत में,नहीं दिखा सके दस्तावेज

2007 में हुई थी पहचान, 2010 में दूसरी महिला से की शादी

सरवरी बेगम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2007 में उसकी राजकुमार से पहचान हुई थी। सरवरी की भी यह दूसरी शादी थी। इसके बाद वर्ष 2010 में राजकुमार ने प्रीति यादव नाम की महिला से परिवार की सहमति से शादी कर ली थी।बताया गया कि राजकुमार ने दोनों महिलाओं को कुछ समय तक भोपाल में साथ रखा था। बाद में परिवार को राजकुमार के दूसरी धर्म की महिला के साथ रहने की जानकारी मिली तो इसका विरोध शुरू हो गया। इसके बाद राजकुमार सरवरी के साथ रहने लगा। उसकी दूसरी पत्नी प्रीति फिलहाल अपने परिजनों के साथ रहती है।

ये भी पढ़ें: जबलपुर में शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी, जनगणना और छमाही परीक्षाएं एक साथ; पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका

दिसंबर 2025 से होटल और किराए के मकानों में कट रही थी जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, सरवरी के माता-पिता की मौत के बाद दिसंबर 2025 से राजकुमार और सरवरी अलग-अलग होटलों तथा किराए के मकानों में रह रहे थे। इस दौरान राजकुमार ने अपनी नौकरी छोड़ दी और खुद का व्यवसाय शुरू करने की तैयारी में जुट गया।परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा के खर्चों की चुनौती थी। होटल का किराया भी लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में प्लॉट के सौदे से मिलने वाली रकम को लेकर राजकुमार की उम्मीदें जुड़ी हुई थीं।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts