🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

खिलचीपुर: भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी, सरपंच पुत्र पर मारपीट का आरोप

खिलचीपुर जनपद की ग्राम पंचायत हालाहेड़ी में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है। राहुल दांगी ने महिला सरपंच के बेटे कुशाल दांगी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
Follow on Google News
खिलचीपुर: भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी, सरपंच पुत्र पर मारपीट का आरोप
भ्रष्टाचार की शिकायत करना पड़ा भारी

खिलचीपुर। राहुल दांगी का कहना है कि उन्होंने पंचायत में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसकी जांच अभी जारी है। इसी बात से नाराज होकर सरपंच पुत्र पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने भी पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं की जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत वापस लेने का बनाया जा रहा था दबाव

राहुल दांगी ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत प्रशासन से की थी, जिसकी जांच अभी जारी है। राहुल का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर सरपंच पुत्र कुशाल दांगी ने पहले भी उन्हें शिकायत वापस लेने और जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को अकेला मिलने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे उनके सिर और कंधे पर चोटें आई हैं।

1.5 करोड का 25 हजार लीटर गोवर्धन घी जब्त, इंदौर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सरपंच के बेटे पर ग्रामीणों ने लगाया मारपीट का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि हालाहेड़ी पंचायत में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुई हैं। इसकी शिकायत कलेक्टर, लोकायुक्त और भोपाल कमिश्नर तक की जा चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि जो भी व्यक्ति पंचायत के कथित घोटालों की शिकायत करता है, सरपंच का बेटा उसे डराता-धमकाता है और मारपीट करता है।

Breaking News

पुरानी घटना का भी किया गया जिक्र

ग्रामीण हेमराज दांगी ने एक साल पहले की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले गांव के जीतमल दांगी और विजय सिंह दांगी के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई थी। आरोप है कि उन दोनों ने भी पंचायत के विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की थी।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi
icon

Latest Posts