अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, आज से 4 रुपए तक बढ़े दाम; जानें नई कीमतें

अमूल और मदर डेयरी का दूध खरीदने वाले उपभोक्ताओं को 12 नवंबर 2026 से महंगाई का झटका लगा है। दोनों प्रमुख डेयरी कंपनियों ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी कर दी है। अमूल ने देशभर में अपने प्रमुख फ्रेश पाउच मिल्क की कीमतें 4 से 5 प्रतिशत तक बढ़ाई हैं।
अमूल और मदर डेयरी का दूध हुआ महंगा, आज से 4 रुपए तक बढ़े दाम; जानें नई कीमतें
अमूल और मदर डेयरी ने 12 नवंबर 2026 से दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की है।

दूध हर घर की रोजमर्रा की जरूरत है। सुबह की चाय से लेकर बच्चों के नाश्ते और बुजुर्गों की सेहत तक, हर दिन बड़ी मात्रा में दूध का इस्तेमाल होता है। ऐसे में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ता है। अब अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम बढ़ाकर उपभोक्ताओं को महंगाई का नया झटका दिया है। 12 नवंबर से नई कीमतें लागू हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने अलग-अलग वैरायटी के दूध पर 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है।

अमूल और मदर डेयरी का दूध कितना महंगा हुआ?

गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने 11 नवंबर को जारी प्रेस रिलीज में बताया कि अमूल के प्रमुख फ्रेश पाउच मिल्क की कीमतों में लगभग 4 से 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 12 नवंबर 2026 से देशभर के बाजारों में लागू हो गई हैं। कंपनी के मुताबिक, सबसे ज्यादा बिकने वाले अमूल ताजा टोंड दूध (3 प्रतिशत फैट) की कीमत में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। इसकी कीमत में करीब 3.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 6 प्रतिशत फैट वाले अमूल गोल्ड दूध के दाम 4 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। यह करीब 5.5 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी ने बताया कि दूध उत्पादन और प्रोसेसिंग की लागत लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से उपभोक्ताओं के लिए कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया था।

मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से 4 रुपये प्रति लीटर तक महंगा होगा दूध

X Post

अमूल दूध के दाम बढ़ने की क्या है वजह?

अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे उत्पादन लागत में इजाफे को मुख्य कारण बताया है। कंपनी के अनुसार, पिछले एक साल में पशुओं के हरे और सूखे चारे की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है। इसके अलावा पशु आहार में इस्तेमाल होने वाले ऑयल केक, मक्का और शीरे जैसे उत्पाद भी महंगे हुए हैं। दूध की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली फिल्म और ईंधन की लागत बढ़ने से भी कंपनी का खर्च बढ़ा है। अमूल ने अपने बयान में कम और असमान बारिश का भी जिक्र किया है। गुजरात के साथ देश के कई हिस्सों में बारिश का पैटर्न प्रभावित होने से चारे की उपलब्धता पर असर पड़ा है। इसका सीधा असर दूध उत्पादन की लागत पर पड़ा है।

/img/99/1794455973962

किसानों को भी मिलेगा बढ़ोतरी का फायदा

अमूल ने स्पष्ट किया है कि दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा किसानों तक पहुंचाया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, पिछले एक साल में उसके सदस्य संघों ने किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। अमूल के सहकारी मॉडल के तहत उपभोक्ताओं से मिलने वाले कुल राजस्व का करीब 80 प्रतिशत हिस्सा 36 लाख दुग्ध उत्पादकों को लौटाया जाता है। कंपनी का कहना है कि बिक्री मूल्य में हुई बढ़ोतरी का बड़ा हिस्सा दूध उत्पादकों को बेहतर भुगतान देने में इस्तेमाल होगा। इससे किसानों को दूध उत्पादन जारी रखने और बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के नए रेट 12 नवंबर 2026 से दिल्ली-NCR में लागू हो गए हैं। मदर डेयरी ने बताया कि पिछले एक साल में हरे और सूखे चारे की कीमतों में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। वहीं, पशु आहार की कीमतें करीब 10 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके अलावा पैकेजिंग, परिवहन और अन्य परिचालन खर्चों में भी 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी के मुताबिक, इन सभी वजहों से दूध उत्पादन और आपूर्ति की लागत बढ़ गई है।

/img/99/1794455976482

मदर डेयरी के दूध की नई कीमतें कितनी हुईं?

दिल्ली-NCR में मदर डेयरी ने अलग-अलग वैरायटी के दूध के नए रेट जारी किए हैं। कंपनी की ओर से जारी कीमतों की सूची के मुताबिक अब उपभोक्ताओं को प्रति लीटर इतनी कीमत चुकानी होगी। इस सूची के मुताबिक टोकन दूध, टोंड दूध और डबल टोंड दूध 2 रुपए प्रति लीटर महंगे हुए हैं। गाय के दूध पर 3 रुपए और प्रो मिल्क तथा फुल क्रीम दूध पर 4 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

 

दूध की वैरायटी

पुरानी कीमत

नई कीमत

बल्क वेंडेड दूध (टोकन)

₹58

₹60

टोंड मिल्क

₹60

₹62

डबल टोंड मिल्क

₹54

₹56

गाय का दूध

₹62

₹65

प्रो मिल्क

₹72

₹76

फुल क्रीम मिल्क

₹72

₹76

रोजाना 50 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है मदर डेयरी

मदर डेयरी देश की प्रमुख दूध आपूर्तिकर्ता कंपनियों में शामिल है। कंपनी दिल्ली-NCR में अपने बिक्री केंद्रों, सामान्य दुकानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए प्रतिदिन करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, देशभर में कंपनी की कुल दैनिक दूध बिक्री 50 लाख लीटर से ज्यादा है। ऐसे में कीमतों में हुआ यह बदलाव बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं और डेयरी किसानों को प्रभावित कर सकता है कंपनी का कहना है कि दूध की बिक्री से मिलने वाली राशि का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा दूध खरीदने पर खर्च किया जाता है। इससे किसानों की आजीविका को समर्थन मिलता है और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण दूध उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

क्या दूध की कीमतें बढ़ने से महंगाई भी बढ़ेगी?

दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल दूध खरीदने तक सीमित नहीं रहता। दूध से बनने वाले दही, पनीर, घी, मक्खन और मिठाइयों की लागत पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। खासतौर पर उन परिवारों का बजट प्रभावित होगा, जहां रोजाना कई लीटर दूध की खपत होती है। बच्चों और बुजुर्गों वाले परिवारों के लिए यह खर्च और महत्वपूर्ण हो जाता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts