Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पर्वतारोहण में स्वर्ण पदक जीतकर लौटीं राखी सराठे का समाजजनों ने किया सम्मान

पर्वतारोहण एवं रॉक क्लाइम्बिंग में स्वर्ण पदक जीतकर सोहागपुर लौटीं राखी सराठे का समाजजनों ने निवास पर पहुंचकर सम्मान किया। उन्हें श्रीराम की प्रतिमा, पुष्पगुच्छ और फोटो फ्रेम भेंट किए गए। परिवार और समाजजनों ने उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सोहागपुर में समाजजनों ने राखी सराठे का सम्मान किया।

सोहागपुर। पर्वतारोहण एवं रॉक क्लाइम्बिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर सोहागपुर लौटीं राखी सराठे का मंगलवार 29 सितंबर को समाजजनों द्वारा उनके निवास पहुंचकर आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। राखी के माता-पिता रंजना एवं वसंत सराठे सहित परिवारजनों ने भी इस अवसर पर खुशी व्यक्त की।

प्रभु श्रीराम की  प्रतिमा भेंट की

समाजजनों ने राखी को श्रीराम की प्रतिमा, पुष्पगुच्छ एवं फोटो फ्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अवधेश सराठे, अजय सराठे, रूपेश सराठे, वीरू सराठे, देव सराठे, ब्रिजेश सराठे एवं राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश महासचिव रामबाबू सराठे सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने राखी को पर्वतारोहण में स्वर्ण पदक हासिल करने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाजजनों ने कहा कि राखी की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन, साहस और आत्मविश्वास का परिणाम है। उन्होंने साहसिक खेल के क्षेत्र में सफलता हासिल कर परिवार के साथ-साथ समाज और सोहागपुर का नाम भी गौरवान्वित किया है।

ये भी पढ़ें: गुना पुलिस के लिए तैयार हुआ ड्यूटी ऐप, एक दिन पहले मोबाइल पर मिलेगा चार्ट, DIG असित यादव ने किया लॉन्च

युवाओं के लिए प्रेरणादायी है राखी

राखी की उपलब्धि से परिवार एवं समाज में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने कहा कि उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। इससे युवा खेलकूद एवं साहसिक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। उपस्थितजनों ने राखी को भविष्य में भी निरंतर सफलता प्राप्त कर परिवार, समाज एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें: एमपी कैबिनेट के फैसले: यूनिफॉर्म के लिए बच्चों को 600 रुपए, अग्निवीरों को 5 विभागों में 20% आरक्षण

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...Read More

Latest Posts