सोहागपुर: ट्र्रेन के पैरदान में फंसा यात्री का पैर, ग्राइंडर से काटकर निकाला; इलाज के दौरान मौत

सोहागपुर। कमल सिंह करीब 25 से 30 मिनट तक पैरदान में फंसे रहे और उन्हें निकालने के लिए पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटना पड़ा। गंभीर हालत में उन्हें शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया, जहां से नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई और पोस्टमार्टम के बाद नर्मदाकिनारे अंतिम संस्कार किया गया।
ट्रेन में चढ़ते समय पैरदान में फंसा पैर
जानकारी के अनुसार कमल सिंह अहिरवार प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर ट्रेन के पैरदान में फंस गया और हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में 31 गाइडों का दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण, वन्यजीव पर्यटन और सुरक्षा पर दिया जोर
25 से 30 मिनट तक फंसे रहे कमल सिंह
कमल सिंह की स्थिति इतनी गंभीर थी कि उन्हें पैरदान से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 25 से 30 मिनट तक वे पैरदान में फंसे रहे, जिसके बाद पैरदान को ग्राइंडर मशीन से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया।
गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया
हादसे के बाद घायल कमल सिंह को तत्काल शासकीय अस्पताल सोहागपुर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, हादसे में उनकी कमर, दाहिने हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं।
ये भी पढ़ें: विधायक संजय पाठक से 1.49 करोड़ की ठगी का मास्टरमाइंड मियम शेट्टी मुंबई से गिरफ्तार, जेल भेजा
इलाज के दौरान नर्मदापुरम में मौत
नर्मदापुरम जिला अस्पताल में कमल सिंह का उपचार किया गया, लेकिन उनकी गंभीर हालत के चलते उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार नर्मदाकिनारे किया गया।
हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे की खबर से ग्राम गुदरई सहित क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेन में चढ़ते-उतरते समय बरती जाने वाली सावधानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



















